वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेरिस में लुव्र संग्रहालय में सुरक्षा बलों पर एक व्यक्ति द्वारा गंड़ासे से हमला करने की घटना के बाद शुक्रवार को कहा कि अमेरिका को स्मार्ट बनना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि यह हमलावर एक कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादी था।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पहले की घटनाओं के हमलावरों के लिए भी उन्होंने इसी शब्दावली का इस्तेमाल किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘पेरिस में लुव्र संग्रहालय में एक नए कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादी ने हमला किया। पर्यटकों को अंदर बंद कर दिया गया। फ्रांस फिर से निशाने पर है। अमेरिका स्मार्ट बनो।’
पेरिस में म्यूजियम के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी। (AP)
पेरिस के लुव्र संग्रहालय में सुरक्षा बलों पर गड़ांसा से हमला करने वाले व्यक्ति को गोली मार दी गई जिससे वह घायल हो गया। हमलावर की हालत गंभीर बताई गई है।
Latest World News