1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. #ParisAttack: टर्की एअरलाइन्स में बम की खबर, हुई इमरजेंसी लैंडिंग

#ParisAttack: टर्की एअरलाइन्स में बम की खबर, हुई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली: पेरिस में आईएसआईएस के बड़े हमले के बाद आज टर्की एअरलाइन्स में बम की खबर के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को जहाज से सुरक्षित बाहर निकाल

#ParisAttack: टर्की एअरलाइन्स...- India TV Hindi
#ParisAttack: टर्की एअरलाइन्स में बम की खबर, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: पेरिस में आईएसआईएस के बड़े हमले के बाद आज टर्की एअरलाइन्स में बम की खबर के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को जहाज से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के मुताबिक यह फ्लाइट न्यूयॉर्क से इस्तांबुल जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले पेरिस में आईएसआईएस ने बड़ा हमला कर सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।  

क्या हुआ-

आपको बता दें कि टर्की एअरलाइन्स की फ्लाइट (A-330) जेट जब न्यूयॉर्क में था तब उसमें बम होने की किसी ने धमकी दी थी। रशियन टेलीविजन की खबर के मुताबिक प्लेन की सेफ लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर बम की तलाश की जा रही है।

बम की अफवाह के बाद डाइवर्ट हो चुकी हैं कई फ्लाइट-

पेरिस में हुए बड़े हमले के बाद यूएस और यूरोप में कड़ी निगरानी और सतर्कता बरती जा रही है। जानकारी के मुताबिक पिछले एक हप्ते में ही न्यूयॉर्क, मिस्र और लंदन की कई उड़ानों को अफवाह के चलते डायवर्ट किया जा चुका है। वहीं कुछ उड़ानों की तो इमरजेंसी लैंडिंग तक कराई जा चुकी है।

हवाई उड़ानों पर पहले भी होते रहे हैं हमले-

इससे पहले भी रशिया का एक प्लेन को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था उसके भी बम से उड़ाए जाने की खबर सामने आई थी। इस बात को खुद रूस सरकार ने स्वीकार किया था। रूस की सरकार ने माना था कि प्लेन क्रैश एक दुर्घटना नहीं बल्कि आतंकी हमला था।

Latest World News