ओक्साका: दक्षिणी मेक्सिको में रेडियो स्टेशन से बाहर निकलते समय एक पत्रकार को गोली मार दी गई जबकि एक पूर्वी राज्य में दूसरे पत्रकार की हत्या कर दी गई। अभियोजकों ने कल बताया कि दक्षिणी ओक्साका राज्य के मियाहुआतलान में एक पत्रकार फिलादेल्फो सांचेज सेरमिएन्तो सुबह एक रेडियो स्टेशन से कार्यक्रम पेश करने के बाद बाहर निकला। उसी समय दो बंदूकधारियों ने उसे गोली मार दी।
दोनों संदिग्धों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ओक्साका में अप्रैल के बाद से यह तीसरे पत्रकार की हत्या है। एक अलग घटना में पूर्वी राज्य वेराक्रूज में एक ब्लॉगर की हत्या कर दी गई। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसे कैसे मारा गया। न्यूयार्क स्थित कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स के वरिष्ठ अमेरिकी प्रोग्राम निदेशक कार्लोस लॉरिया ने कहा है मेक्सिको के प्राधिकारियों को हत्या के कारणों की गहन जांच करके पता लगाना चाहिए कि क्या इन लोगों की मौत का पत्रकारिता से कोई संबंध है। हत्या के दोषियों की शीघ्र खोज करके उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।
Latest World News