1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के फिलाडेल्फिया में रेल हादसे में दो की मौत

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में रेल हादसे में दो की मौत

अमेरिका के शहर फिलाडेल्फिया में हुए एक जबरदस्त रेल हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

america- India TV Hindi
america

पेंसिलवेनिया: अमेरिका के शहर फिलाडेल्फिया में हुए एक जबरदस्त रेल हादसे  में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बीते रविवार को फिलाडेल्फिया शहर से 25 किलोमीटर की दूर चेस्टर इलाके में हुई थी। जब यह दुर्घटना हुई उस समय ट्रेन में करीब 300 लोग मौजूद थे। यह ट्रेन न्यूयॉर्क ले जार्जिया शहर जा रही थी। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। राष्ट्रीय यातायात सुरक्षा बोर्ड के जांचकर्ता रेयान फ्रिगो ने बताया कि हादसे के संबंध में तथ्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान ट्रेन में चालक दल के सात सदस्य सवार थे।

हादसे के बाद प्रभावित रेल मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अचानक से तेज विस्फोट की आवाज सुनाई दी और ट्रेन ट्रेक से उतर गई। इसके तुरंत बाद हमें आग दिखाई दी और हमने देखा कि कुछ लोगों को चोट आई है। घायलों में से एक ने बताया कि हमें ऐसा लगा जैसे ट्रेन किसी चीज से टकराई और हमें जोरदार धक्का लगा। इसके बाद बहुत तेज आवाज आई और अचानक आग लगने से भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही राहतकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को बचाने का कार्य शुरु कर दिया।

Latest World News