लॉस एंजिलिस: अमरीका में लॉस एंजिलिस तट के पास 2 छोटे विमान शुक्रवार को आसमान में टकराने के बाद समुद्र में गिर गए। हताहतों के बारे में तत्काल कोई सूचना नहीं मिल सकी है।
अधिकारियों ने बताया कि विमान कल स्थानीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे टकरा गये और बंदरगाह के प्रवेश द्वार से महज दो मील की दूरी पर समुद्र में गिर गये। अब तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि दोनों विमानों में कितने लोग सवार थे।
उन्होंने संभावना जताई कि विमानों का मलबा 30 मीटर की गहराई पर हो सकता है। जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई वह एंजेल्स गेट लाइट से क़रीब आधा किमी दूर है। खोज अभियान के दौरान हार्बर में ज़हाजों का प्रवेश बंद कर दिया गया था।
जीवनरक्षक नौकाओं और बचाव गोताखोरों ने इलाके को घेर लिया है।
Latest World News