1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. OMG! इन महिलाओं के बच्चों के बाप हैं एलियन

OMG! इन महिलाओं के बच्चों के बाप हैं एलियन

उत्तर प्रदेश में अमरोहा के नगलिया मेव में एक महिला ने बुधवार को असामान्य बच्चे को जन्म दिया जिसकी शक़्ल एलियन से मिलती जुलती है और जिसकी खूब चर्चा हो रही है लेकिन ऐसा ही

aliens- India TV Hindi
aliens

उत्तर प्रदेश में अमरोहा के नगलिया मेव में एक महिला ने बुधवार को असामान्य बच्चे को जन्म दिया जिसकी शक़्ल एलियन से मिलती जुलती है और जिसकी खूब चर्चा हो रही है लेकिन ऐसा ही कुछ किस्सा अमेरिका में भी सुनने को आया है जहां कुछ महिलाओं का दावा है कि उनके बच्चों के पिता कोई सामान्य इंसान नहीं बल्कि एलियन हैं। यही नहीं उनका ये भी कहना है कि एलियन के साथ शारीरिक संबंध का अनुभव सबसे बेहतर था।

एरिज़ोना की ब्रिगेट नीलसन और लॉस एंजलिस की एलुना वर्स 'Hybrid Baby Community' की सदस्य हैं जिनका मानना है कि उनके बच्चे अंतरिक्ष विमान में रहते हैं।

डेली मेल के अनुसार नीलसन और एलुना का दावा है कि उनके एलियन से 13 बच्चे हैं। ये बच्चे या तो कृतिम गर्भधारण से या फिर वास्तव में शारीरिक संबंध के ज़रिये हुए हैं।

भिन्न जाति से हुए बच्चों की तथाकथित माओं के समुदाय (Hybrid Baby Community) के सदस्यों का मानना है कि एलियन बेहतर नस्ल पैदा करने के लिये काफी समय से उनके DNA को संजो कर रखते आ रहे हैं।

27 साल की नीलसन का कहना है कि एलियन के साथ सेक्स सबसे बेहतर था और हज़ारों महिलाओं इस अनुभव से वंचित हैं क्योंकि उन्हें एहसास नहीं है कि उनके भिन्न जाति से बच्चे पैदा हुए हैं।

नीलसन ने उनके दावों के समर्थन में सबूत के अभाव को ख़ारिज करते हुए कहा कि एलियन सिर्फ़ उन महिलाओं को ही ले जाते हैं जो जाना चाहती हैं।

नीलसन हालंकि अपने माता-पिता के साथ रहती हैं लेकिन उनका दावा है कि वह नियमित रुप से एलियन के संपर्क में रहती हैं और अब तक उनके दस बच्चे हो चुके हैं।

इस समुदाय की महिलाओं ने अपने बच्चों के चित्र भी बनाये हैं जिसमें वे दिखते तो इंसान की तरह हैं लेकिन उनकी आखें काली और बड़ी हैं।

अंतरिक्ष विमान में अपने अनुभव को ग़ज़ब का बताते हुए नीलसन ने कहा: 'वो कमाल का अनुभव था। वहां स्वच्छंद वातावरण था। इतना सुखद शारीरिक संबंध मेरा पहले कभी  नही हुआ।'

कैसे मिली वर्स एलियन से, जानें अगली स्लाइड में

Latest World News