तस्वीरों में तबाही: कैलिफोर्निया की आग ने ली 23 लोगों की जान, भस्म हुए 6,700 से ज्यादा घर
अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग के चलते काफी तबाही हुई है। राज्य के इतिहास में सबसे भयावह आग की चपेट में आए 14 और लोगों के शव शनिवार को बचावकर्मियों ने बरामद किए।

दक्षिण कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी इस आग के चलते पूरे मालिबू शहर सहित, हजारों लोगों को घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है।