वाशिंगटन। अमेरिका में लगातार तीसरे दिन 24 घंटे की अवधि के भीतर कोरोना वायरस के कारण 2,000 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले अमेरिका में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक है।
गुरुवार को देश में इस संक्रमण के कारण 2,053 लोगों की मौत हुई और उससे पहले बुधवार को 2,502 और मंगलवार को 2,207 लोगों ने इस संक्रमण के कारण जान गंवाई। बाल्टीमोर स्थित विश्वविद्यालय के अनुसार, अमेरिका में कोविड-19 से अब तक कम से कम 62,906 लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस अबतक दुनियाभर के लगभग 214 देशों में अपने पैर पसार चुका है। महामारी से मरने वालों की संख्या 2 लाख 34 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 85 हजार से ज्यादा नए कोरोना के मामले सामने आए हैं और मरने वाले लोगों की संख्या में लगभग 5,800 से ज्यादा का इजाफा हुआ है।
कोविड 19 के नए डेटा देने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, 1 मई (शुक्रवार) सुबह 8.30 बजे तक दुनियाभर में अब तक 33 लाख 08 हजार 233 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, इनमें से 10 लाख 42 हजार 822 लोग बीमारी से संक्रमण मुक्त भी हुए हैं, जबकि अभी तक 234,105 लोगों की मौ हो चुकी है।
| देश |
कोरोना संक्रमित मरीज |
कोरोना से मौतें |
| अमेरिका |
1,095,210 |
63,861 |
| स्पेन |
239,639 |
24,543 |
| इटली |
205,463 |
27,967 |
| यूके |
171,253 |
26,771 |
| फ्रांस |
167,178 |
24,376 |
| जर्मनी |
163,009 |
6,623 |
| रूस |
106,498 |
1,073 |
| चीन |
82,874 |
4,633 |
| ईरान |
94,640 |
6,028 |
| बेल्जियम |
48,519 |
7,594 |
| टर्की |
120,204 |
3,174 |
| कनाडा |
53,236 |
3,184 |
| नोट- सभी आंकडे़ वर्ल्डोमीटर के मुताबिक |
Latest World News