वाशिंगटन: अमेरिका और दक्षिण कोरिया के नेताओं का कहना है कि वह चाहते है। कि उत्तर पूर्व एशिया में शांति और सुरक्षा बनाये रखने के लिए चीन अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और नियमों का पालन करे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दक्षिण कोरिया के अपने समकक्ष पार्क ग्यून हाय के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, वह एक बात जिसपर हम जोर देना जारी रखेंगे वह यह है कि हम चाहते हैं कि चीन अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और नियमों का पालन करे।
ओबामा ने कहा ,जहां वह ऐसा करने में असफल रहते हैं, हम आशा करते हैं कि कोरिया गणराज्य इस मुददे को उठाए, जैसे कि हमलोग उठाते हैं, क्योंकि हम मानते हैं कि दोनों देश द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद बने अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और नियमों से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा, हम लोग इन नियमों को कमजोर होते देखना नहीं चाहते या फिर कुछ देश बड़ा होने के कारण इसका फायदा उठाए। यह दक्षिण कोरिया समेत किसी के लिए भी अच्छा नही है।
Latest World News