न्यूयॉर्क: अमेरिका ने पिछले साल अफगानिस्तान में अमेरिकी सरकार के ठेकेदार के लिए सुरक्षाकर्मी के रूप में काम करते समय एक आत्मघाती हमले में मारे गए दो भारतीयों को सम्मानित किया है। विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पिछले साल 22 जुलाई को काबुल के कैंप गिब्सन में मोटरसाइकिल सवार एक आत्मघाती हमलावर ने हमला किया। इस हमले में ब्यूरो ऑफ इंटरनेशनल नारकोटिक्स एंड लॉ इंफोर्समेंट अफेयर्स (आईएनएल) की ओर से डिपकोर्प इंटरनेशनल के लिए बतौर सुरक्षाकर्मी काम कर रहे भारतीय पोन्नप्पन वेंगससेरिल कुट्टाप्पन और रविंद्रन परमबथ सहित छह सुरक्षाकर्मी मारे गए।
अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें
Latest World News