A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. वाहन पलटने से हुई दुर्घटना में अमेरिकी मरीन की मौत, 18 घायल

वाहन पलटने से हुई दुर्घटना में अमेरिकी मरीन की मौत, 18 घायल

कैम्प पेंडलटन: दैनिक प्रशिक्षण के दौरान वाहन पलटने से एक अमेरिकी मरीन की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए हैं। फस्र्ट लेफ्टिनेंट कोलीन मैकफैडेन ने बताया है कि वाहन पलटने की घटना

वाहन पलटने से हुई...- India TV Hindi
वाहन पलटने से हुई दुर्घटना में अमेरिकी मरीन की मौत

कैम्प पेंडलटन: दैनिक प्रशिक्षण के दौरान वाहन पलटने से एक अमेरिकी मरीन की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए हैं। फस्र्ट लेफ्टिनेंट कोलीन मैकफैडेन ने बताया है कि वाहन पलटने की घटना कल दोपहर में हुई थी। मैकफैडेन ने बताया है कि मरीन फस्र्ट मरीन डिविजन से था और उसके परिजनों द्वारा उसकी पहचान की पुष्टि किए जाने के 24 घंटे के बाद तक उसके नाम का खुलासा नहीं किया जाएगा।

 

वाहन किस प्रकार का था और चोट कितनी गहरी थी इन सब की तत्काल विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। मैकफैडेन ने कहा है, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इस संकट की घड़ी में मरीन और मरीन के परिवार के सदस्यों को हरसंभव मदद दी जाएगी। हादसा कैम्प पेंडलटन में उत्तरी सैन डिएगो के विशाल समुद्र तट बेस पर हुआ था जो अमेरिकी मरीन कोर की प्रमुख वेस्ट कोस्ट चौकी है। वर्ष 2013 में भी प्रशिक्षण क्षेत्र में विस्फोट हटाने के दौरान चार मरीनों की मौत हो गई थी।

Latest World News