1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी नौसेना के कमांडर एरिक रास्च को किया गया बर्खास्त

अमेरिकी नौसेना के कमांडर एरिक रास्च को किया गया बर्खास्त

नौसेना द्वारा गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना कमांडर एरिक रास्च को तटीय रिवरीन स्क्वैड्रन 3 के कमांडिंग पद से हटा दिया गया है।

US Navy commander - India TV Hindi
US Navy commander

वाशिंगटनः अमेरिकी नौसेना के कमांडर को ईरान की जलसीमा में पकड़े गए 10 अमेरिकी नौसैनिकों के पोत की घटना के मद्देनजर बर्खास्त कर दिया गया है। इस साल की शुरुआत में अमेरिकी नौसेना का एक जहाज ईरान की जलसीमा में प्रवेश कर गया था, जिसके लगभग 15 घंटे बाद ईरान के नौसैनिकबलों ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

नौसेना द्वारा गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना कमांडर एरिक रास्च को तटीय रिवरीन स्क्वैड्रन 3 के कमांडिंग पद से हटा दिया गया है। बयान के मुताबिक, "रास्च को अपने कर्तव्यों का सही से निर्वाह नहीं करने के लिए पद से हटाया गया है।"

गौरतलब है कि 12 जनवरी को फारस की खाड़ी में ईरान की जलसीमा में भूलवश जाने वाले अमेरिकी पोत की कमान एरिक के पास ही थी। इस जहाज में 10 अमेरिकी नौसैनिक सवार थे। ईरान की सेना ने अमेरिकी पोत को चारों ओर से घेर लिया और नौसैनिकों को घुटने के बल बैठाकर उनके हाथ पीछे करवा दिए थे।

इसे भी पढ़ेः ट्रंप के पूर्व रसोइए ने की ओबामा की हत्या की अपील

नौसेना की जांच में बाद में पता चला कि नौवहन उपकरण में खराबी की वजह से यह पता नहीं चल पाया कि उनका पोत ईरान की जलसीमा में प्रवेश कर गया है।

Latest World News