1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नौवहन सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ेगी भारत-अमेरिकी साझेदारी

नौवहन सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ेगी भारत-अमेरिकी साझेदारी

वॉशिंगटन: भारत की एक्ट ईस्ट नीति और एशिया प्रशांत क्षेत्र को पुन: संतुलित करने की अपनी नीति के बीच सामरिक तालमेल बिठाने के उद्देश्य से अमेरिका ने भारत के साथ नौवहन सहयोग के लिए तीन

नौवहन सुरक्षा में...- India TV Hindi
नौवहन सुरक्षा में बढ़ेगी भारत-अमेरिकी साझेदारी

वॉशिंगटन: भारत की एक्ट ईस्ट नीति और एशिया प्रशांत क्षेत्र को पुन: संतुलित करने की अपनी नीति के बीच सामरिक तालमेल बिठाने के उद्देश्य से अमेरिका ने भारत के साथ नौवहन सहयोग के लिए तीन पक्षीय पहल विकसित की है जिसमें इस दायरे में द्विपक्षीय संबंधों को उन्नत करना शामिल है।

अमेरिकी कांग्रेस को कल भेजी गई एक रिपोर्ट में पेंटागन ने कहा है नौवहन सुरक्षा में हमारे व्यापक साझा हितों को देखते हुए (रक्षा) विभाग ने भारत के साथ नौवहन सुरक्षा की खातिर तीन पक्षीय पहल विकसित की है।

इस पहल में नौवहन सुरक्षा मुद्दों पर एक साझा दृष्टिकोण बनाए रखने, द्विपक्षीय नौवहन सुरक्षा भागीदारी को उन्नत करने तथा क्षेत्रीय भागीदारी क्षमता बनाने एवं क्षेत्रीय नौवहन अधिकार क्षेत्र जागरूकता में सुधार के लिए सहयोग शामिल हैं।

अमेरिका और भारत का क्षेत्र में नौवहन सुरक्षा के लिए साझा दृष्टिकोण सबसे पहले जनवरी 2015 में एशिया प्रशांत एवं हिंद महासागर क्षेत्र के लिए संयुक्त रणनीतिक दृष्टिकोण में परिलक्षित हुआ था।

दृष्टिकोण पत्र में दोनों देशों ने नौवहन सुरक्षा की सुरक्षा के महत्व तथा पूरे क्षेत्र में, खास कर दक्षिण चीन सागर में नौवहन एवं उड़ान की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के महत्व की पुष्टि की थी।

इस संयुक्त रणनीतिक दृष्टिकोण और सितंबर 2014 के अमेरिका भारत संयुक्त बयान में भी सभी पक्षों से समुद्री संधि के कानून सहित अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने का आह्वान किया गया है ताकि नौवहन विवादों को सुलझाया जा सके और बल प्रयोग या उसके खतरे को टाला जा सके।

Latest World News