1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: USC परिसर में प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या, छात्र गिरफ्तार

अमेरिका: USC परिसर में प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या, छात्र गिरफ्तार

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में यूनीवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया (यूएससी) परिसर में शुक्रवार को एक प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और इस संबंध में एक संदिग्ध छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की एक प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी।

murder- India TV Hindi
murder

लॉस एंजिलिस: अमेरिका के लॉस एंजिलिस में यूनीवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया (यूएससी) परिसर में शुक्रवार को एक प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और इस संबंध में एक संदिग्ध छात्र को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस की एक प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी।

बहरहाल, शुक्रवार दोपहर हुए हमले के संदर्भ में लॉस एंजिलिस पुलिस अधिकारी मेगन एगुइलर ने तत्काल प्रोफेसर या छात्र के नामों को जारी नहीं किया अथवा संदिग्ध उद्देश्य की जानकारी नहीं दी।

लॉस एंजिलिस फायर डिपार्टमेंट की प्रवक्ता मार्गरेट स्टीवर्ट ने बताया कि पीडि़त करीब 25 वर्ष का था और मौके पर ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।

यूनिवर्सिटी की आपात संदेश सेवा ट्रोजंस अलर्ट ने तुरंत छात्रों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को संदेश जारी कर उन्हें सीले जी मड भवन से दूर रहने को कहा। इस भवन में विग्यान एवं चिकित्सा की कक्षाएं हैं।

संदेश के अनुसार, सीले जी मड में पुलिस संबद्ध जांच जारी है। यूएससी या समुदाय को कोई खतरा नहीं है। क्षेत्र से दूर रहें।

Latest World News