काराकस: जेल में बंद वेनेजुएला के नेता लिओपोल्डो लोपेज को राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार के खिलाफ हिंसा भड़काने और उन्हें अपदस्थ करने के प्रयास के आरोप में 13 साल, नौ महीने सात दिन कैद की सजा सुनाई गई है। उनके वकील रॉबर्टो मरेरो ने इस बारे में अपने ट्विटर एकाउंट पर जानकारी दी । उन्होंने बताया कि लोपेज को रामो वेर्दे सैन्य कारागार में रखा जाएगा जहां वह वर्तमान में बंद हैं।
अमेरिका प्रशिक्षित अर्थशास्त्री लोपेज फरवरी 2014 से जेल में बंद हैं। उन पर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार के खिलाफ हिंसा को उकसाने तथा उनको पद से हटाने की कोशिश करने का आरोप है। एक गवाह डेविड स्मोलैंस्की के अनुसार लोपेज ने न्यायाधीश से कहा, यदि सजा में मुझे दोषी बताया जाता है तो आप फैसला पढ़ने में मेरे इसे सुनने से अधिक भयभीत होंगे क्योंकि आप जानते हैं कि मैं निर्दोष हूं। फैसला आने से पहले लोपेज (44) के समर्थकों और सरकार समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच अदालत परिसर के बाहर झड़प हो गई जिन्हें पुलिस ने रोका।
Latest World News