कोई नहीं ख़रीदता वैले हाउस को
वैले हाउस से जुड़ी कहानियों की वजह से इस मकान को कोई भी खरीदने के लिए तैयार नहीं होता था। लोगों का मानना था कि जो भी इस मकान को खरीदेगा या इसमें रहेगा उसे भी रूहें मौत दे देंगी। आज भी इस मकान में थामस को उसके कमरे में चहल कदमी करते महसूस किया जाता है। कहते हैं कि आलिया जब अपने कमरें में अपने बालों को सवांरती है, उस समय उसकी छाया साफ तौर पर आइने में देखी जा सकती है। वहीं कुछ लोगों ने घर के पीछे वालें कमरें में अन्य सदस्योंे के भी होने का आभास किया जाता है। इस घर को सरकार ने अब अपने कब्जेग में ले लिया है।
भूतों पर रिसर्च करने वाले को डराया रुहो ने
इस घर पर एक घोस्टल हंटर्स ने रिर्सच किया था। उस रिसर्च की टीम में शामिल एक व्योक्ति ने बताया कि जब वो घर के अंदर पहले कमरे में दाखिल हुआ तो उसे लगा कि कोई महिला अन्दार के कमरें की दरवाज़े की तरफ जा रही है। जब उस व्य्क्ति ने उसे पुकारा तो वो पीछे मुड़ी। उसका चेहरा बालों से ढका हुआ था और हाथ में कंघी जैसी कोई चीज़ थी। जब उस पर टार्च की लाईट मारी तो वो उस दरवाज़े में समा गयी। इसके अलांवा वो व्यक्ति जब वायलट के कमरे में गया तो उसे महसूस हुआ कि कोई उसके पीछे आ रहा है। उसने जब पीछे पलट कर देखा तो वैले का पुरा परिवार उसके खडा था। इतना देखकर वो जल्दीस से वायलट के कमरे में घुस गया जहां एक आराम कुर्सी थी जो अपने आप हिल रही थी। जब वो कुर्सी के पास गया तो उसने देखा की कमरे की खिड़की से कोई अंदर देख रहा था। वह दौड़कर खिड़की के पास गया तो झांकने वाला नीचे कूद गया।उसने खिड़की के शीशें पर ताज़ा खून के धब्बेस देखे।
वैले हाउस को सरकार ने एक म्यू ज़ियम में बदल दिया है। आज भी लोग वैले हाउस जाकर थामस वैले के परिवार को महसूस करतें है। लेकिन सरकार ने मकान के कुछ हिस्सोंे को बंद रखा है।
Latest World News