मुहम्मद कार्टून प्रतियोगिता के पीछे किसका था दिमाग़'
मुहम्मद कार्टून प्रतियोगिता के पीछे किसका था दिमाग़'
India TV News Desk
Published : May 04, 2015 03:19 pm IST, Updated : May 04, 2015 03:41 pm IST
टैक्सास में रविवार को जिस महिला को निशाना बनाया गया था वह न सिर्फ मुहम्मद कार्टून प्रतियोगिता की आयोजक थी बल्कि उसका इस्लाम विरोधी भड़काऊ प्रचार करने का पुराना इतिहास भी रहा है। यही नहीं
मुहम्मद कार्टून प्रतियोगिता के पीछे किसका था दिमाग़?
टैक्सास में रविवार को जिस महिला को निशाना बनाया गया था वह न सिर्फ मुहम्मद कार्टून प्रतियोगिता की आयोजक थी बल्कि उसका इस्लाम विरोधी भड़काऊ प्रचार करने का पुराना इतिहास भी रहा है। यही नहीं जनहित प्रहरियों (वॉचडॉग्स) ने उनके संगठन को नफ़रत प़ैलाने वाला ग्रुप भी बताया है।
अमेरिकन फ़्रीडम डिफ़ेंस इनिशिएटिव की अध्यक्ष पामेला गेलर ने सुरक्षाकर्मी पर हमले के फ़ौरन बाद कहा कि शूटिंग इस बात का सबूत है कि “हमारे इवेंट(प्रतियोगिता) की कितनी सख़्त ज़रुरत थी।“