जॉर्जिया: जार्जिया की राजधानी तबिलिसि में तेज़ बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में चिड़ियाघर की दीवारें टूट गई और पूरा इलाका पानी से भर गया। टबिलिसि में चिड़ियाघर की दीवारें टूट जाने से शेर, बाघ, भालुओं और दूसरे जंगली जानवरों की वजह से सड़कों पर आ गए और आसपास के रिहायशी इलाकों अफरा-तफरी मच गई। साथ ही जॉर्जिया के जू में भी 3 लोग मृत पाए गए हैं।
आनन-फानन में कुछ जानवरों को बेहोशी के इंजेक्शन से काबू में किया गया और पानी कम होने के बाद रिहायशी इलाकों में घुसे जंगली जानवरों को चिडियाघर की ओर ले जाया जा रहा है। हालांकि कुछ जगह अब भी जंगली जानवर आज़ाद घूम रहे हैं जिसके चलते लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, पहले ही बाढ़ से जूझ रहे इस शहर में इस वजह से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।
Latest World News