1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. करोड़ों का कंप्यूटर फ़ेंक दिया कचरा समझकर

करोड़ों का कंप्यूटर फ़ेंक दिया कचरा समझकर

सिलिकॉन वैली में एक रिसाइक्लिंग सेंटर को तलाश है उस महिला की जिसने रद्दी समझकर एक ऐसा कंप्यूटर फ़ेंक दिया जिसकी क़ीमत लगी एक करोड़ बीस लाख रुपय। दरअसल पति की मौत के बाद इस

करोड़ों का कंप्यूटर...- India TV Hindi
करोड़ों का कंप्यूटर फ़ेंक दिया कचरा समझकर

सिलिकॉन वैली में एक रिसाइक्लिंग सेंटर को तलाश है उस महिला की जिसने रद्दी समझकर एक ऐसा कंप्यूटर फ़ेंक दिया जिसकी क़ीमत लगी एक करोड़ बीस लाख रुपय।

दरअसल पति की मौत के बाद इस महिला ने सफ़ाई के नाम पर इलैक्ट्रॉनिक सामान से भरा एक बक्सा अपने गैरिज से निकालकर रिसाइक्लिंग सेंटर को दे दिया लेकिन न तो उन्होंने इसकी रसीद ही ली और न ही अपना पता ठिकाना छोड़ा।

कुछ दिन बाद जब सेंटर के कर्मचारियों ने बक्सा खोला तो वे इसके अंदर एक एप्पल I कंप्यूटर को देखकर दंग रह गए।

डैली मेल के अनुसार ये कंप्यूटर उन 200 डेस्कटॉप कंप्यूटर्स में से एक था जो एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स, स्टीव वोज़नियक और रॉन वैयन ने 1976 में बनाया था।

रिसाइक्लिंग कंपनी ने ये कंप्यूटर 200,000 अमेरिकी डॉलर में बेचा। कंपनी सामान की बिक्री से मिले पैसे का आधा हिस्सा उसके मालिक को देती है लेकिन ये महिला लापता है।

रिसाइक्लिंग कंपनी  क्लीन बे एरिया के उपाध्यक्ष विक्टर गिचुन ने बताया कि उन्हें उस महिला का चेहरा याद है वो यहां आकर अपने साठ लाख रुपय ले सकती है।

Latest World News