1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अजब-गजब: दुनिया में सबसे मोटी होना चाहती थी यह महिला

अजब-गजब: दुनिया में सबसे मोटी होना चाहती थी यह महिला

कैलीफोर्निया: सुंदर और सुडौल शरीर रखना हर महिला का सपना होता है हर एक महिला चाहती है कि उसका शरीर फिट हो, सुंदर हो ताकि लोग उसे देखें। महिलाएं अकसर अपनी सुंदरता के ही कारण

अजब-गजब: दुनिया में...- India TV Hindi
अजब-गजब: दुनिया में सबसे मोटी होना चाहती थी यह महिला

कैलीफोर्निया: सुंदर और सुडौल शरीर रखना हर महिला का सपना होता है हर एक महिला चाहती है कि उसका शरीर फिट हो, सुंदर हो ताकि लोग उसे देखें। महिलाएं अकसर अपनी सुंदरता के ही कारण आकर्षण का केंद्र बनती है। पतला होने के लिए महिलाएं खान-पान का ख्याल रखती है ऐसे में अगर आपको कोई ऐसी महिला के बारे में बताए जिसके खयालात आम महिला से बिल्कुल अलग हो तो हैरानी होगी।

जी हां दुनिया में एक ऐसी भी महिला है जिसने दुनिया की सबसे मोटी महिला होने की तमन्ना पाली। पैटी सांचेज नाम की एक महिला ऐसी है जो कि दुनिया की सबसे मोटी महिला बनना चाहती है। इसके लिए उसने अपना वजन बढ़ाकर 721 किलो कर लिया। पैटी ने इतना वजन बढ़ाने के लिए हर रोज 13 हजार कैलोरी वाला भोजन खाया जिस कारण उनका वजन बढ़ गया। लेकिन यही वजन बढ़ाना उनके लिए ठीक साबित नहीं हुआ और वजन बढ़ने के कारण ब्वॉयफ्रैंड के साथ उसका ब्रेकअप हो गया।

ब्वॉयफ्रैंड से ब्रेकअप होने के बाद पैटी का वजन घटाकर 476 किलो रह गया। क्योंकि उतना खाना उन्हें नहीं मिल पा रहा था जितना उनका ब्वॉयफ्रैंड उन्हें खिलाता था। पैटी के ब्वॉयफ्रैंड ने एक बार कहा था कि पैटी के फैंस ही उनके लिए चेयर भेज दिया करें जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप होने के बाद पैटी की लाइफ स्टाइल बदल गई अभी पैटी 4 बच्चों का मां है पैटी का वजन अब कम हो गया है जिससे उनकी लाइफ में काफी अच्छा बदलाव आया है।

Latest World News