मैंसफील्ड: हाल ही में दुनिया की सबसे उम्रदराज बिल्ली स्कूटर की मौत हो गई। स्कूटर की उम्र 30 साल की थी। स्यामीज कैट नस्ल की इस बिल्ली को हाल में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स ने दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित बिल्ली के रूप में नवाजा गया था।
एक विदेशी अंग्रेजी न्यूज़पेपर की खबर के अनुसार स्कूटर 26 मार्च को 30 साल की हुई थी। हालांकि टेक्सास के मैंसफील्ड में रहने वाले उसके मालिक गेल फ्लाइड ने कहा कि आठ अप्रैल को जब गिनीज ने स्कूटर को यह उपाधि दी तब उसकी मौत हो चुकी थी।
मैंसफील्ड की एक पशु चिकित्सक डॉ ट्रिसिया लैटीमर ने कहा कि स्कूटर ने इंसानों के 136 सालों जितना जीवन जिया। हालांकि स्कूटर गिनीज बुक में शामिल अब तक की सबसे उम्रदराज बिल्ली नहीं थी। यह खिताब टेक्सास की ही एक दूसरी बिल्ली के नाम है जो 38 साल तक जिंदा रही थी।
Latest World News