1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. आतंक के साये तले दुनिया ने हर्षोल्लास के साथ किया नए साल का स्वागत

आतंक के साये तले दुनिया ने हर्षोल्लास के साथ किया नए साल का स्वागत

न्यूयॉर्क: आतंकी हमले के भय के बावजूद ने पूरी दुनिया ने नए साल का पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। समूचे यूरोप में कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों ने जश्न मनाया जहां जर्मनी के एक

New Year celebrated with enthusiasm at Time Square, New York- India TV Hindi
New Year celebrated with enthusiasm at Time Square, New York

न्यूयॉर्क: आतंकी हमले के भय के बावजूद ने पूरी दुनिया ने नए साल का पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। समूचे यूरोप में कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों ने जश्न मनाया जहां जर्मनी के एक स्टेशन को आतंकी खतरे के कारण खाली कराया गया। दूसरी ओर दुबई के एक होटल में आग लग जाने के बाद अफरा-तफरी मच गई।

अमेरिका: न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर नए साल का स्वागत करने के लिए करीब 60,000 लोग जमा हुए थे। यहां मेयर बिल ब्लासियो ने साल 2015 की विदाई और साल 2016 के आगमन के स्वागत वाली स्क्रीन का स्विच जैसे ही दबाया लोग खुशी में झूम उठे।

फ्रांस: बीते साल इस्लामी चरमपंथियों ने पेरिस से लेकर कैलीफोर्निया तक कई खूनी हमलों को अंजाम दिया। ऐसे में लोगों ने नए साल स्वागत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया। न्यूयॉर्क पुलिस ने नए साल के जश्न के लिए की गई सुरक्षा तैयारी को शहर के इतिहास का सबसे बड़ा सुरक्षा अभियान करार दिया। साल 2015 के नवंबर महीने में पेरिस में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने गोलीबारी और आत्मघाती हमले किए जिसमें 130 लोग मारे गए। इस हमले की पृष्ठभूमि में यूरोप हाई अलर्ट पर रहा। फ्रांस और बेल्जियम ने अपनी राजधानियों में नए साल के मौके पर होने वाली पारंपरिक आतिशबाजी के कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

जर्मनी: जर्मनी के दक्षिणी शहर म्यूनिख में आतंकी हमले की योजना बनाए जाने के संकेतों के बाद जर्मन पुलिस ने लोगों को इस शहर के दो रेलवे स्टेशनों से दूर रहने और बड़ी संख्या में एकत्र होने से बचने के लिए चेताया। अधिकारियों ने आज तड़के इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा आत्मघाती हमला करने की आशंका जताई तथा पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें विश्वसनीय सूचना मिली है कि नव वर्ष के मौके पर आयोजनों को निशाना बनाने की साजिश रची गई है। पुलिस ने कहा कि मित्र खुफिया सेवा से सूचना मिलने के बाद वह पांच से सात संदिग्धों की तलाश कर रही है। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि जर्मनी को इस बारे में फ्रांस से सूचना मिली है।

Latest World News