1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अंटार्कटिका में मिला दुनिया का सबसे पुराना शुक्राणु

अंटार्कटिका में मिला दुनिया का सबसे पुराना शुक्राणु

न्यूयार्क: अंटार्कटिका में एक कोकून के जीवाश्म की ऊपरी परत में वैज्ञानिकों को लगभग पांच करोड़ साल से भी पुराने एक जीव के शुक्राणु मिले हैं। अनुसंधानकर्ताओं का मानना है कि कृमि या जोंक के

अंटार्कटिका में पांच...- India TV Hindi
अंटार्कटिका में पांच करोड़ साल पुराना शुक्राणु मिला

न्यूयार्क: अंटार्कटिका में एक कोकून के जीवाश्म की ऊपरी परत में वैज्ञानिकों को लगभग पांच करोड़ साल से भी पुराने एक जीव के शुक्राणु मिले हैं।

अनुसंधानकर्ताओं का मानना है कि कृमि या जोंक के समान जाति वाली कोई प्राचीन प्रजाति के जीव ने संसर्ग के दौरान कोकून निर्माण की प्रक्रिया में यह शुक्राणु इसके अंदर छोड़ दिया होगा।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि उसकी दीवार के घेरे के कठोर होने से पहले कोकून में यह शुक्राणु फंस गया।

उन्होंने बताया कि कोकून के कारण शुक्राणु कोशिका संरक्षित रही जबकि लाखों वर्षों तक यह जीवाश्म के रूप में ही रहा।

सबसे पुराना शुक्राणु सबसे छोटा जीवाश्म भी

प्राकृतिक इतिहास पर स्वीडन के संग्रहालय में एक जीवाश्म विशेज्ञ और शोध के प्रमुख लेखक बेंजामिन बोमफ्ल्यूर ने बताया, अंटार्कटिका में जोंक के कोकून में शुक्राणु की हमारी यह खोज अब तक की सबसे पुरानी जीव शुक्राणु है और भूवैज्ञानिक रिकॉर्ड में इस तरह का यह सबसे छोटा जीवश्म है।

Latest World News