1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. व्हाइट हाउस ने 'ट्रंप टीवी' के लॉन्च की घोषणा की, ट्रंप बोले- "हमने जो किया है, वैसा किसी ने कभी नहीं किया"

व्हाइट हाउस ने 'ट्रंप टीवी' के लॉन्च की घोषणा की, ट्रंप बोले- "हमने जो किया है, वैसा किसी ने कभी नहीं किया"

अमेरिका में ट्रंप टीवी लॉन्च कर दिया गया है। इसमें प्रशासन से जुड़ी सामग्री को 24/7 स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं मीडिया आउटलेट्स द्वारा ट्रंप की कवरेज का बहिष्कार करने की खबरों पर भी ट्रंप का बयान सामने आया है।

Donald Trump- India TV Hindi
Image Source : ANI/FILE डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन: अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है। व्हाइट हाउस ने 'ट्रंप टीवी' के लॉन्च की घोषणा कर दी है। व्हाइट हाउस ने आधिकारिक तौर पर 'ट्रंप टीवी' के लॉन्च की घोषणा की है, जो एक डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क है और प्रशासन से जुड़ी सामग्री को 24/7 स्ट्रीम करेगा।

मीडिया आउटलेट्स द्वारा ट्रंप की कवरेज का बहिष्कार करने की खबरों पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?

इससे पहले कई मीडिया आउटलेट्स द्वारा उनकी (ट्रंप) कवरेज का बहिष्कार करने की खबरों पर ट्रंप का बयान सामने आया। दरअसल व्हाइट हाउस से कुछ मीडिया आउटलेट्स पर बैन लगाने का फैसला आया था।

इस पर ट्रंप ने कहा, "यह दिलचस्प है क्योंकि उन्होंने कहा था कि वे मेरा बहिष्कार करेंगे, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया। इसलिए मुझे इसकी कोई चिंता नहीं थी। मैं ऐसा इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि प्रेस की भी कुछ जिम्मेदारियां हैं, और आप जानते हैं, मैंने चुनाव में भारी जीत हासिल की है। मैंने बहुत अच्छे काम किए हैं। मैंने 8 युद्ध खत्म किए हैं, और हमारे देश के इतिहास में सबसे अच्छे आर्थिक आंकड़े हैं।"

ट्रंप ने कहा, "हमारे पास $21 ट्रिलियन आ रहे हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। हमने जो किया है, वैसा किसी ने कभी नहीं किया। मुझे कभी कुछ सकारात्मक नहीं मिलता। हमेशा नकारात्मक ही होता है।"

उन्होंने आगे कहा, "यहां तक कि युद्ध के मामले में भी, हमने बहुत अच्छा काम किया है। उनके (ईरान) पास कोई परमाणु हथियार नहीं होगा। उनकी हालत ठीक नहीं है। असल में, आज मेरी इस पर बैठकें हैं। वे बहुत खराब स्थिति में हैं।"

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ग्रेसी मैंशन का भी जिक्र किया

इससे पहले ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल हैंडल पर ग्रेसी मैंशन का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा, "न्यूयॉर्क शहर में रहते हुए, मैं दुनिया की अपनी पसंदीदा जगहों में से एक, ग्रेसी मैंशन जा रहा हूं। मैंने वहां कई सालों तक कई बेहतरीन, कुछ औसत और कुछ खराब मेयरों के साथ काफी समय बिताया है। मेयर मम्दानी के निमंत्रण पर वहां जाना और यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अब कैसा दिखता है। मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है। न्यूयॉर्क शहर को फिर से महान बनाएं!"

इससे पहले ये जानकारी सामने आई थी कि ट्रंप ने कहा था कि यूक्रेन युद्ध खत्म होना चाहिए

ये भी पढ़ें-

100% टैरिफ वाले बिल पर ट्रंप ने किया साइन, जानें अब आगे क्या? भारत-चीन पर कैसे पड़ेगा असर

Latest World News