1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हुआ बड़ा धमाका, 5 मकान क्षतिग्रस्त, 1 की मौत और कई घायल

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हुआ बड़ा धमाका, 5 मकान क्षतिग्रस्त, 1 की मौत और कई घायल

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में बड़े धमाके की खबर सामने आ रही है। इस घटना में एक की मौत हो गई है और कई घायल हैं। धमाके के कारण 5 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

explosion took place in Philadelphia- India TV Hindi
Image Source : ANI/PEXELS अमेरिका के फिलाडेल्फिया में धमाका।

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भयानक धमाके की खबर सामने आ रही है। रविवार को धमाके की इस घटना के कारण इलाके के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में एक शख्स की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं, दो अन्य लोग घायल भी हो गए हैं जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि अधिकारियों ने इस घटना के बारे में क्या जानकारी दी है।

धमाके के बारे में क्या पता लगा है?

दरअसल, धमाके की ये पूरी घटना अमेरिका के फिलाडेल्फिया के उत्तरी भाग में स्थानीय समयानुसार रविवार तड़के हुई है। फिलाडेल्फिया के फायर डिपार्टमेंट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्हें सुबह 5 बजे के करीब धमाके की जानकारी मिली थी। इसके बाद फायर डिपार्टमेंट के कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत अभियान चलाया।

धमाके का कारण क्या था?

फिलाडेल्फिया के फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया है कि इस धमाके कारण यहां पर करीब पांच घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना में एक शख्स की मौत बो गई है। धमाके के बाद बचाए गए 2 लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया है। इनमें से एक की हालत स्थिर और दूसरे की हालत गंभीर है। हालांकि, अधिकारियों ने अब तक धमाके के कारण के बारे में खुलासा नहीं किया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की कर दी बेइज्जती, कहा-"आपको बुरी तरह हराया है, अब आप नरक में हैं"

कोर्ट केस में फंसे नेतन्याहू को ट्रंप ने बताया "War Hero", कहा-इजरायल में PM के साथ हो रही राजनीतिक साजिश

Latest World News