America Shutdown: अमेरिका में जारी शटडाउन का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। दक्षिणी कैलिफोर्निया हवाई यातायात केंद्र में कर्मियों की कमी के कारण लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाले विमानों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। उड़ानें रुकने की वजह से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। संघीय विमानन प्रशासन (FAA) की ओर से इस, बारे में जानकारी दी गई है।
अमेरिका में और बिगड़ सकते हैं हालात
संघीय विमानन प्रशासन ने शिकागो, वाशिंगटन और नेवार्क (न्यू जर्सी) में भी कर्मियों के कारण विमान परिचालन में देरी की सूचना दी है। अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने अनुमान जताया कि आने वाले दिनों में और अधिक उड़ानों में देरी हो सकती है या उन्हें रद्द किया जा सकता है क्योंकि देश के हवाई यातायात नियंत्रक संघीय सरकार के ‘शटडाउन’ के दौरान बिना वेतन के काम कर रहे हैं।
क्या बोले परिवहन मंत्री सीन डफी?
परिवहन मंत्री सीन डफी ने ‘फॉक्स न्यूज’ के कार्यक्रम ‘संडे मॉर्निंग फ्यूचर्स’ में कहा कि कई नियंत्रक बीमार होने की सूचना दे रहे हैं, क्योंकि पैसे की चिंता ने पहले से ही चुनौतीपूर्ण नौकरी में तनाव को और बढ़ा दिया है।’’ इस बीच डेमोक्रेटिक पार्टी का कहना है कि जब तक राष्ट्रपति ट्रंप सीधे हस्तक्षेप नहीं करेंगे तब तक कोई समाधान संभव नहीं है।
Image Source : apLos Angeles International Airport
फूड बैंकों के सामने लग रही हैं लंबी कतारें
अमेरिका में इस वक्त हालात चिंताजनक हैं। शटडाउन की वजह से आम लोगों की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित हो रही है। अमेरिका के कई शहरों जैसे मैरीलैंड, कैलिफोर्निया, एरिजोना और टेक्सस में हजारों लोग मुफ्त खाने के लिए फूड बैंकों के सामने घंटों लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं। शटडाउन की वजह से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी रुक गई है, जिसके चलते उनके पास ना पैसा है और ना ही नौकरी। अब स्थिति ये है कि फूड बैंकों में भी खाने की कमी हो रही है।
कब शुरू हुआ था शटडाउन?
अमेरिका में शटडाउन एक अक्टूबर को तब शुरू हुआ था जब डेमोक्रटिक पार्टी के सदस्यों ने अल्पकालिक वित्तीय सहायता के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और मांग करते हुए कहा कि विधेयक में ‘अफोर्डेबल केयर एक्ट’ के तहत स्वास्थ्य बीमा के लिए संघीय रियायत का विस्तार शामिल किया जाए। फिलहाल, शटडाउन को लेकर अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ता दिख रहा है और आम लोग इससे सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। (एपी)
यह भी पढ़ें:
अमेरिका अपने इस पड़ोसी देश के खिलाफ कर रहा है जंग की तैयारी? तैनात किया एक और युद्धपोत
UK में फिर नस्लीय घृणा का शिकार बनी भारतीय मूल की युवती, रेप के बाद बढ़ा तनाव
Latest World News