1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, भारतीय शख्स पर लगा गैर-इरादतन हत्या का आरोप

अमेरिका: सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, भारतीय शख्स पर लगा गैर-इरादतन हत्या का आरोप

अमेरिका में बीते महीने सड़क हादसा हुआ था जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। अब इस मामले में भारतीय मूल के एक शख्स पर गंभीर आरोप लगे हैं। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

America Road Accident (Representational Image)- India TV Hindi
Image Source : AP America Road Accident (Representational Image)

America Road Accident: अमेरिका में बीते महीने हुए सड़क हादसे के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई थी। हादसा उस वक्त हुआ था जब एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी थी। अब इस सड़क हादसे में हुई मौतों के मामले में भारतीय मूल के एक शख्स पर गैर इरादतन हत्या के आरोप लगाए गए हैं। भारतीय मूल के जिस शख्स पर आरोप लगे हैं उसका नाम राजिंदर कुमार (32) है।

राजिंदर कुमार पर लगा गैर-इरादतन हत्या का आरोप

राजिंदर कुमार पर गैर इरादतन हत्या के साथ-साथ लापरवाही के कारण किसी की जान को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है। अमेरिका में हुए इस सड़क हादसे में विलियम मिका कार्टर (25) और जेनिफर लिन लोवर (24) की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया है कि जिस वक्त सड़क हादसा हुआ था उस दौरान ट्रक को राजिंदर कुमार ही चला रहा था।

पुलिस को मिली थी हादसे की सूचना

अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने बताया कि अवैध भारतीय प्रवासी राजिंदर की गिरफ्तारी के लिए आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) ने पहले ही वारंट जारी कर दिया था। ओरेगन राज्य पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर 2025 की रात डेशूट्स काउंटी में 2 वाहनों की भीषण टक्कर की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि कुमार का ट्रक राजमार्ग के बीचों-बीच खड़ा था। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया था।

अवैध तरीके से अमेरिका में घुसा था कुमार

अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग के मुताबिक दोनों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था, जबकि ट्रक चालक कुमार को खरोंच तक नहीं आई थी। हादसे के तुरंत बाद राजिंदर कुमार को गिरफ्तार कर डेशूट्स काउंटी जेल भेज दिया गया था। गृह सुरक्षा विभाग के मुताबिक, कुमार भारत से आया अवैध प्रवासी है, जिसने 28 नवंबर 2022 को एरिजोना के ल्यूकविल के पास गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका में प्रवेश किया था। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

पुतिन के दौरे से पहले रूसी संसद ने भारत के साथ महत्वपूर्ण सैन्य समझौते को दी मंजूरी, जानें बड़ी बातें

इजरायल के साथ हुई बड़ी डिफेंस डील, भारत लेगा Heron MK-II Drones जिसने ऑपरेशन सिंदूर में मचाई थी तबाही

Latest World News