A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से खुली लोगों की नींद, मीलों तक कांपी धरती

कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से खुली लोगों की नींद, मीलों तक कांपी धरती

कैलिफोर्निया में भूकंप की वजह से लोग दहशत में आ गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे की लोगों की नींद खुल गई। भूकंप की वजह से फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Earthquake- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Earthquake

California Earthquake: उत्तरी कैलिफोर्निया में गुरुवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग नींद से जाग गए। कई लोगों ने बताया कि सैन फ्रांसिस्को समेत 161 किलोमीटर के दायरे में उन्हें कुछ सेकंड तक अपने घरों में कंपन महसूस हुआ। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र सांता क्रूज पहाड़ों में बोल्डर क्रीक से 1.6 किलोमीटर दूर था। भूकंप लगभग 1:40 बजे रात में आया था। अभी तक किसी बड़े नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं मिली है।

लोगों को महसूस हुआ कंपन

बोल्डर क्रीक में लगभग 5,000 लोग रहते हैं और यह सैन फ्रांसिस्को से लगभग 105 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। सैन फ्रांसिस्को से लगभग 64 किलोमीटर उत्तर में स्थित पेटालुमा तक के निवासियों ने भी बताया कि उन्हें भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। कुछ निवासियों ने बताया कि वो सबसे पहले अपने फोन पर आए भूकंप के अलर्ट से जागे, और उसके बाद उन्हें अपने बिस्तर और खिड़कियों में कंपन महसूस हुआ।

पहले भी आ चुके हैं भूकंप

इससे पहले इसी साल फरवरी में सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में छोटे-छोटे भूकंपों की एक शृंखला आई थी। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार के अनुसार, इनमें सबसे शक्तिशाली भूकंप 4.2 तीव्रता का था, जिसका केंद्र सैन रेमन के दक्षिण में था। इसी क्षेत्र में कम से कम एक दर्जन अन्य छोटे भूकंप भी आए थे। भूकंप विज्ञान विशेषज्ञों के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को के पूर्व में स्थित क्षेत्र में दशकों से Earthquake Swarms यानी कम समय अंतराल में कई छोटे तीव्रता वाले भूकंपों का आना साफ नजर आ रहा है। यह किसी बड़े भूकंप का इशारा भी हो सकता है।

भूकंप क्यों आते हैं?

देखने में पृथ्वी स्थिर और मजबूत लगती है लेकिन इसके अंदर लगातार हलचल होती रहती है। इसी हलचल के कारण भूकंप आते हैं। पृथ्वी कई परतों से बनी हुई है। हम जिस सतह पर रहते हैं, वह सबसे ऊपरी परत है, जिसे क्रस्ट कहते हैं। इस क्रस्ट को कई बड़े-बड़े टुकड़ों में बांटा गया है, जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स कहते हैं। पूरी दुनिया में मुख्य रूप से सात बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। इन प्लेट्स में होने वाली हलचल से दबाव बनता है यही दबाव जब ऊर्जा के जरिए मुक्त होती है तो भूकंपीय तरंगों के रूप में चारों ओर फैलती है और धरती को जोर से हिला देती है। धरती के इसी कंपन को भूकंप कहते हैं।

यह भी पढ़ें:

VIDEO: इंडोनेशिया में आया शक्तिशाली भूकंप, 1 की मौत, जारी की गई सुनामी की चेतावनी; जानें कितनी रही तीव्रता

अमेरिका ने खड़े किए हाथ तो चीन ने चल दी चाल, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दिया बड़ा बयान

Latest World News