1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Charlie Kirk Murder: चार्ली किर्क की पत्नी एरिका ने हत्‍यारे को किया माफ, कही बड़ी बात

Charlie Kirk Murder: चार्ली किर्क की पत्नी एरिका ने हत्‍यारे को किया माफ, कही बड़ी बात

चार्ली किर्क की पत्नी एरिका किर्क ने अपने पति के हत्यारे को माफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि नफरत का जवाब नफरत नहीं है। 10 सितंबर को टायलर रॉबिन्सन नाम के एक शख्स में चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Charlie Kirk wife Erika Kirk- India TV Hindi
Image Source : AP Charlie Kirk wife Erika Kirk

America Charlie Kirk Murder: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी और राइटविंग एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को एरिजोना के स्टेट फार्म स्टेडियम में चार्ली किर्क की शोकसभा आयोजित की गई थी जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा था। इस शोकसभा में चार्ली किर्क की पत्नी एरिका किर्क ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। एरिका ने अपने पति की हत्या के आरोपी टायलर रॉबिन्सन को माफ कर दिया है। मेरे पति चार्ली युवाओं को बचाना चाहते थे। मैं उसे माफ करती हूं।

शोकसभा में शामिल हुए ट्रंप

चार्ली किर्क की शोकसभा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और वरिष्ठ अमेरिकी मंत्रिमंडल के सदस्य भी शामिल हुए थे। इस दौरान ट्रंप ने किर्क को 'आजादी के लिए शहीद जवान' बताया और कहा कि आने वाले समय में भी उनकी विरासत बनी रहेगी। 

एरिका किर्क का वीडियो

हाल ही में एरिका किर्क का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने बताया था कि वो अपनी बेटी को पापा के बार में कैसे समझाती हैं। एरिका अपनी बेटी को कहती हैं कि "बेबी, डैडी तुमसे बहुत प्यार करते हैं। तुम घबराओ मत। वो यीशु के साथ एक जरूरी काम के लिए यात्रा पर गए हैं, ताकि तुम्हारे ब्लूबेरी बजट (पसंदीदा वस्तुओं और खिलौने) का खर्च उठा सकें।" वीडियो में एरिका यह कहकर अपनी बेटी को दिलासा दे रही हैं कि उसके पापा उसे कभी नहीं भूले और हमेशा उससे प्यार करते थे।

कैसे हुई थी किर्क की हत्या?

10 सितंबर को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में 'टर्निंग पॉइंट यूएसए' के अमेरिकन कमबैक टूर के तहत किर्क एक 'प्रूव मी रॉन्ग' डिबेट में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान वह स्टूडेंट्स के सवालों का जवाब दे रहे थे। एक सवाल का जवाब देते समय अचानक एक गोली आकर उनकी गर्दन में लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोली चलने के बाद अफरातफरी मच गई थी। किर्क को तुरंत एक प्राइवेट गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

चार्ली किर्क के बारे में जानें

चार्ली कर्क अपने जोशीले भाषणों, सोशल मीडिया अभियानों के लिए जाने जाते थे।  कर्क ने 2012 में 18 साल की उम्र में टर्निंग प्वाइंट यूएसए (TPUSA) की स्थापना की थी जो अमेरिका का प्रमुख कंजर्वेटिव छात्र संगठन है। इस संगठन ने 800 से अधिक कॉलेजों में अपनी शाखाएं बनाई हैं और युवा कंजर्वेटिव वोटरों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, खासकर 2024 के चुनाव में, जहां इसने ट्रंप की दोबारा जीत में बड़ा योगदान दिया।  

यह भी पढ़ें:

H-1B Visa की डेडलाइन खत्म होने के बाद अमेरिका में दोबारा एंट्री मिलेगी? जानें व्हाइट हाउस ने क्या कहा

क्या सुलझ गया डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क का झगड़ा? साथ दिखाई दिए, मुलाकात की वजह भी सामने आई

Latest World News