1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने कर दी बाइडेन की बेइज्जती, पूर्व राष्ट्रपति की फोटो हटवाकर लगवा दी 'ऑटोपेन' की तस्वीर

ट्रंप ने कर दी बाइडेन की बेइज्जती, पूर्व राष्ट्रपति की फोटो हटवाकर लगवा दी 'ऑटोपेन' की तस्वीर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन की बेइज्जती कर दी है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बाइडेन की तस्वीर को हटा दिया है। बाइडेन की तस्वीर के स्थान पर एक 'ऑटोपेन' की फोटो लगाई गई है।

Donald Trump Snubs Biden With Autopen Photo- India TV Hindi
Image Source : @WHITEHOUSE/X Donald Trump Snubs Biden With Autopen Photo

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ ऐसा किया है जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति को निशाने पर लिया है यहां ऐसे भी कह सकते हैं कि ट्रंप ने बाइडेन को बुरी तरह बेइज्जत किया है। दरअसल, व्हाइट हाउस में एक नई गैलरी बनी है जिसमें अमेरिका के सभी राष्ट्रपति की तस्वीर लगी है। लेकिन, ट्रंप ने इसमें बाइडेन की जगह एक 'ऑटोपेन' (खुद से चलने वाले पेन) की तस्वीर लगाई है। तस्वीर में 'ऑटोपेन' बाइडेन का सिग्नेचर करता हुआ नजर आ रह है।

ट्रंप ने बार-बार बाइडेन पर किए हैं सियासी वार

ट्रंप ने यह बार-बार कही है कि बाइडेन राष्ट्रपति ऑफिस में अपने कार्यकाल के अंत में केवल स्टाम्प बनकर रह गए थे। ट्रंप ने पहले ही संकेत दिया था कि वह प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम पर बाइडेन की जगह ऑटोपेन की तस्वीर लगाएंगे। ट्रंप का कहना है कि बाइडेन के कार्यकाल में प्रशासन के अधिकारियों ने ऑटोपेन का उपयोग करके अपने बॉस के जाली सिग्नेचर किए होंगे, ऐसी कार्रवाई की होगी जिसके बारे में बाइडेन को कोई जानकारी नहीं थी।

क्या होता है ऑटोपेन?

इस बीच आपको यह भी बता दें कि, ऑटोपेन एक डिजिटल डिवाइस है, जो किसी व्यक्ति के साइन को स्वचालित रूप से दोहराता है। यह रोबोटिक आर्म या प्रोग्राम्ड पेन के जरिए साइन का डिजिटल पैटर्न स्टोर कर उसे कागज पर बनाता है। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि बाइडेन ने अपने कार्यकाल में ऑटोपेन का दुरुपयोग किया और उनकी शारीरिक क्षमताओं को छिपाने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर स्वचालित हस्ताक्षर किए गए।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में किए बदलाव

ट्रंप ने बाइडेन द्वारा दिए गए क्षमादान और अन्य दस्तावेजों की वैधता पर भी संदेह जताया था। राष्ट्रपति पद पर दोबारा काबिज होने के बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस के डिजाइन में कई बदलाव किए हैं। इसमें प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम भी शामिल है। इससे पहले ट्रंप ने ओवल ऑफिस की दीवारों पर सोने के फूल, दोनों लॉन पर बड़े पैमाने पर नए झंडे और रोज गार्डन में घास की जगह पत्थर लगावाया है।

यह भी पढ़ें:

रूस से जारी जंग के बीच जेलेंस्की का बड़ा बयान, बोले 'इस्तीफा देने को तैयार, लेकिन...'

NATO के हवाई क्षेत्र में रूस की दखल का क्या है मतलब? ट्रंप की प्रतिक्रिया से और उलझी समस्या

Latest World News