1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप ने इन अमेरिकियों को ही बता दिया 'कायर', जानें क्यों फूटा पड़ा उनका गुस्सा

ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप ने इन अमेरिकियों को ही बता दिया 'कायर', जानें क्यों फूटा पड़ा उनका गुस्सा

Trump On Iran War: ईरान से तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा कुछ अमेरिकी नागरिकों पर ही फूट पड़ा है। ट्रंप ने उन्हें 'कायर', देशद्रोही और दुश्मन देश का मनोबल बढ़ाने वाला बताया।

Trump On Iran War- India TV Hindi
Image Source : AP ईरान से तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचकों पर निकाला गुस्सा।

US Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump, अमेरिका और ईरान के बीच जारी टेंशन और जंग जैसे हालात के बीच फिर से अपने तीखे स्टेटमेंट्स को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट कर अमेरिकी मीडिया और अपने आलोचकों पर बड़ा हमला बोला है। दरअसल, ट्रंप ने कुछ अमेरिकी नागरिकों को ही 'कायर' बता डाला और उन पर गलत तरीके से ईरान का पक्ष लेने का आरोप भी लगाया।

ईरान को झूठी उम्मीद देने वालों को बताया कायर

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 'फेक न्यूज' के जरिए यह दिखाने का प्रयास हो रहा है कि सैन्य रूप से ईरान, अमेरिका के विरुद्ध अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, जबकि ऐसा किसी अमेरिकी का कहना राजद्रोह जैसा है। उनके अनुसार, इस प्रकार की खबरें ईरान को झूठी उम्मीद देती हैं और अमेरिका के शत्रुओं का मनोबल भी बढ़ाती हैं। उन्होंने आगे ये भी कहा कि ऐसे लोग कायर हैं और अमेरिका के खिलाफ खड़े हैं।

ईरान की नेवी और वायुसेना को खत्म किए जाने का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की नेवी पूरी तरह से तबाह हो गई है। ईरान के पास 159 जहाज थे और अब समुद्र की तह में समा चुके हैं। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि ईरान की वायुसेना, तकनीक और लीडरशिप को भी खत्म किया जा चुका है। डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान आर्थिक तौर पर बर्बादी की हालत में पहुंच चुका है।

विरोधियों को करार दिया मूर्ख, एहसान फरामोश और लूजर

अपने स्टेटमेंट में डोनाल्ड ट्रंप ने विरोधियों को मूर्ख, एहसान फरामोश और लूजर करार दिया। उनका यह स्टेटमेंट ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं और पूरी दुनिया की नजर अमेरिका-ईरान संबंधों पर टिकी हुई है। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप के इस आक्रामक बयान के बाद अमेरिकी सियासत में नई बहस छिड़ गई है।

ये भी पढ़ें- ट्रंप की चीन यात्रा पर दुनिया की नजर, ईरान संकट के बीच दोनों नेताओं की अहम मुलकात, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

Latest World News