A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने हूतियों को लेकर किया बड़ा फैसला, जानें ट्रंप के नए फरमान से इजरायल को क्यों लगा झटका

अमेरिका ने हूतियों को लेकर किया बड़ा फैसला, जानें ट्रंप के नए फरमान से इजरायल को क्यों लगा झटका

अमेरिका ने हूतियों को लेकर बड़ा फैसला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अब अमेरिका यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना नहीं बनाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
Image Source : AP अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह यमन के हूती विद्रोहियों पर लगभग 2 महीने से जारी हवाई हमलों को रोकने का आदेश दे रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने संकेत दिया है कि ‘‘वो अब और लड़ना नहीं चाहते है’’ और उन्होंने (हूती विद्रोहियों) ने मालवाहक जहाजों के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर हमला बंद करने का वादा दिया है। 

हूतियों पर हमले नहीं करेगा अमेरिका

ओवल ऑफिस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ बैठक की शुरुआत में ट्रंप ने कहा, ‘‘हम हूती विद्रोहियों पर तुरंत प्रभाव से हमले बंद करने जा रहे हैं।’’ ट्रंप ने कहा कि हूतियों ने अमेरिकी अधिकारियों को संकेत दिया है कि ‘‘वो अब और लड़ना नहीं चाहते हैं। हम इसका मान रखते हुए हमले रोक देंगे।’’ 

इजरायल को नहीं दी गई सूचना

एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ट्रंप के सार्वजनिक रूप से इस संबंध में घोषणा किए जाने से पहले प्रशासन ने हूतियों के साथ बातचीत के बारे में इजरायल को सूचित नहीं किया। नाम ना उजागर करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि इजरायल इस अप्रत्याशित घोषणा से नाखुश है, खासकर इसलिए क्योंकि हूतियों ने इजरायल और इसके अन्य अड्डों पर हमले जारी रखे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि अमेरिका और हूतियों की बातचीत से इजरायल को बाहर रखा गया है।

इजरायल ने शुरू किए हैं हमले

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह घोषणा तब की है जब इजरायली सेना ने हूतियों के खिलाफ हवाई हमले शुरू किए हैं। इजरायल ने कहा है कि उसने यमन की राजधानी सना में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को पूरी तरह तबाह कर दिया है। इससे पहले रविवार को इजरायल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूतियों ने मिसाइल से हमला किया था। (एपी)

यह भी पढ़ें:

Video: भारतीय सेना ने तबाह किया हाफिज सईद का अड्डा, तस्वीरों में नजर आई बर्बादी

आतंकी ठिकाने तबाह होने के बाद अमेरिका में भारतीय दूतावास से आया रिएक्शन, पाकिस्तान को लेकर कही ऐसी बात

Latest World News