अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के बीच एक बेहद तीखा बयान दिया है। जिन देशों ने ईरान के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका का साथ नहीं दिया उन देशों को ट्रंप ने कहा कि वे अपनी लड़ाई अब खुद लड़ें। अमेरिका उनका साथ नहीं देगा। उन्होंने कहा कि होर्मुज के रास्ते तेल लेने के लिए उन्हें अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान पूरी तरह से तबाह हो चुका है।
यूके पर उतारा गुस्सा
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल ट्रूथ पर एक पोस्ट में यूनाइटेड किंग्डम पर अपना गुस्सा उतारा। क्योंकि कई बार ट्रंप की ओर से मदद की मांग की गई लेकिन यूनाइटेड किंग्डम ने इस युद्ध में उतरने से मना कर दिया। ट्रंप ने खुलकर कहा कि नाटो के देश अमेरिका की मदद के लिए आगे आएं लेकिन ट्रंप को नाउम्मीदी मिली। अब ईरान युद्ध में बुरी तरह से फंस चुके डोनाल्ड ट्रंप सोशल ट्रूत पर तीखा बयान दे रहे हैं।
Image Source : Truth Socialडोनाल्ड ट्रंप की ट्रूथ सोशल पर पोस्ट
ट्रंप ने दिया दो सुझाव
डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा-"वे सभी देश जिन्हें स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की वजह से जेट फ़्यूल नहीं मिल पा रहा है, जैसे कि यूनाइटेड किंगडम, जिसने ईरान को खत्म करने की मुहिम में शामिल होने से मना कर दिया था, उनके लिए मेरे पास एक सुझाव है: नंबर 1, अमेरिका से तेल खरीदें। क्योंकि हमारे पास इसकी कोई कमी नहीं है। और नंबर 2, थोड़ी हिम्मत जुटाएं, होर्मुज स्ट्रेट तक जाएं, और बस उसे ले लें। अब आपको अपने लिए खुद लड़ना सीखना होगा। अमेरिका अब आपकी मदद के लिए वहां मौजूद नहीं रहेगा। ठीक वैसे ही, जैसे आप हमारे लिए मौजूद नहीं थे। असल में, ईरान पूरी तरह से तबाह हो चुका है। मुश्किल काम हो चुका है। अब जाएं और अपना तेल खुद हासिल करें!"
इससे पहले कल डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि ईरान जल्दी से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को व्यापार के लिए खोले और समझौता करे नहीं तो अमेरिका उसे बर्बाद कर देगा। वहीं ट्रंप की इस धमकी का कोई असर नहीं हुआ और उसने खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों और इजरायल पर हमला जारी रखा। अब डोनाल्ड ट्रंप ने अपना गुस्सा ब्रिटेन पर उतारा है।
Latest World News