1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप नियम-कानून तोड़कर क्यों तीसरी बार बनना चाहते हैं अमेरिका के राष्ट्रपति? खुद बताई वजह

ट्रंप नियम-कानून तोड़कर क्यों तीसरी बार बनना चाहते हैं अमेरिका के राष्ट्रपति? खुद बताई वजह

डोनाल्ड ट्रंप ने एक रैली में साफ कहा कि मेरे साथ 2020 के चुनाव में बेइमानी हुई थी, इसलिए मैं अमेरिका का तीसरी बार राष्ट्रपति बनना चाहता हूं। जानें इसके अलावा ट्रंप ने और क्या-क्या कहा।

Donald Trump Third Term- India TV Hindi
Image Source : AP ट्रंप ने तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की इच्छा जाहिर की है।

अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने तीसरी बार अमेरिका का प्रेसिडेंट बनने की इच्छा जाहिर कर दी है। ट्रंप ने ये बात आयोवा में एक रैली के दौरान कही है, जिसने अमेरिका में नई बहस शुरू कर दी है। हालांकि, ट्रंप ने माना कि अमेरिकी कानून उन्हें तीसरी बार चुनाव लड़ने की परमिशन नहीं देता है। लेकिन ट्रंप का आरोप है कि जब उन्होंने अपना पहला टेन्योर पूरा किया, सेकेंड टेन्योर के लिए चुनाव मैदान में उतरे, उस समय साल 2020 में प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में धांधली की गई, रिजल्ट बदल दिए गए।

जो बाइडेन ने बेईमानी से कुर्सी पर कब्जा किया था- ट्रंप

ट्रंप ने आरोप लगाते हुए कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन ने बेईमानी से कुर्सी पर कब्जा कर लिया। ट्रंप का दावा है कि उन्होंने 2020 का चुनाव भी जीता था। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी कानून में सिर्फ दो टर्म की इजाजत है। अगर नियम टूट ही चुके हैं तो फिर वो एक और टेन्योर के लिए भी इलेक्शन लड़ना चाहते हैं।

ट्रंप ने कही 2020 के चुनाव में धांधली की बात

प्रेसिडेंट ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि अगला राष्ट्रपति कौन होगा। कुछ भी 100 प्रतिशत पक्का नहीं है। कानून कहता है कि उन्हें दोबारा चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं है लेकिन उन्हें लगता है कि उनके पास फिर से चुनाव लड़ने का अधिकार है क्योंकि पहले उनके साथ धोखा हुआ था। चुनाव में धांधली हुई थी।

ट्रंप समर्थक बांटने लगे 'TRUMP-2028' लिखे हैट्स

अमेरिकी कानून के मुताबिक, कोई भी शख्स दो बार से ज्यादा अमेरिका का President नहीं रह सकता है लेकिन ट्रंप इस कानून की फिराक में लग रहे हैं। ट्रंप ने तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की इच्छा जाहिर की तो उनके समार्थक इलेक्शन कैंपेन में जुट गए। 'TRUMP-2028' लिखे हैट्स लोगों के बीच बांटने लगे। ट्रंप ने अमेरिका में इस बात को लेकर बहस शुरू करवा दी है कि क्या मिड-टर्म इलेक्शन के बाद वो संविधान में संशोधन करेंगे या फिर तीसरी बार President बनने के लिए वो कोई नया कानून लेकर आएंगे। ट्रंप के समर्थक तो मानते हैं कि ट्रंप हैं तो कुछ भी हो सकता है। इससे पहले हाल में ट्रंप ने बताया था कि वह अटलांटिक महासागर का नाम ट्रंप ओशन रखना चाहते थे।

ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर से जुड़ा अरबों की फंडिग और भाड़े के सैनिकों वाला दावा क्या है? जिससे UAE से यूरोप-अमेरिका तक मची खलबली!

Latest World News