A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जोहरान ममदानी की जीत के बाद एलन मस्क का बड़ा धमाका, न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव को बताया 'वोटिंग घोटाला'; मामला पहुंचा कोर्ट

जोहरान ममदानी की जीत के बाद एलन मस्क का बड़ा धमाका, न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव को बताया 'वोटिंग घोटाला'; मामला पहुंचा कोर्ट

अमेरिका के सबसे बड़े न्यूयॉर्क शहर में हुए मेयर चुनाव में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी की जीत के बाद एलन मस्क की एक पोस्ट से बवाल मच गया है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स और एक्स के मालिक मस्क ने न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव को वोटिंग घोटाला करार दिया है।

एलन मस्क, अमेरिकी उद्योगपति। - India TV Hindi
Image Source : AP एलन मस्क, अमेरिकी उद्योगपति।

 

न्यूयॉर्क सिटी: न्यूयॉर्क में मंगलवार की रात के ग्यारह बज चुके थे। ब्रुकलिन के सड़कों पर जश्न का माहौल था। जोहरान ममदानी की जीत की खबर फैलते ही हजारों समर्थक नाच-गाने लगे। भारतीय मूल का यह युवा नेता अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क का पहला दक्षिण एशियाई मुस्लिम मेयर बन चुका था। विराट जीत के बाद ही जोहरान ममदानी ने ट्रंप को ललकारा था, लेकिन तभी एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा की गई एलन मस्क के एक पोस्ट ने सबको हिला दिया। दुनिया के सबसे अमीर आदमी और एक्स के मालिक एलन मस्क ने लिखा, "न्यूयॉर्क सिटी का बैलट फॉर्म एक घोटाला है! 

एलन मस्क की पोस्ट से खलबली

एलन मस्क की इस पोस्ट से न्यूयॉर्क ही नहीं, बल्कि पूरे अमेरिका में खलबली मच गई। मस्क ने पोस्ट में आगे लिखा,

 "कोई आईडी जरूरी नहीं!
अन्य मेयर उम्मीदवार दो बार दिखाई देते हैं!
कुओमो का नाम सबसे नीचे दाएं कोने में!"

मस्क का यह पोस्ट वायरल हो गया, जिसे लाखों बार रीट्वीट्स किया गया और इसके बाद मीम्स व बहसें शुरू हो गईं। 


वोटिंग मशीन पर आईडी चेक का नहीं था विकल्प

न्यूयॉर्क के एक छोटे से अपार्टमेंट में रहने वाली भारतीय मूल की एक महिला पत्रकार अपने लैपटॉप पर स्क्रॉल कर रही थीं। वह ममदानी की जीत पर रिपोर्टिंग कर रही थी, लेकिन मस्क का ट्वीट देखते ही वह चौंक उठी। उन्होंने जल्दी से बैलट फॉर्म की तस्वीरें खंगालीं। सचमुच, वोटिंग मशीन पर कोई आईडी चेक का विकल्प नहीं था। स्लिवा का नाम दो कॉलम में दोहराया गया था, जैसे जानबूझकर भ्रम फैलाने के लिए ऐसा किया गया हो, वहीं ट्रंप के समर्थित उम्मीदवार एंड्र्यू कुओमो का नाम सूची के अंत में दाएं कोने में जैसे भूलकर रख दिया गया हो।

मस्क के पोस्ट ने लगाई आग

मस्क के इस ट्वीट ने पूरे अमेरिका में आग लगा दी है। सुबह होते-होते न्यूयॉर्क टाइम्स ने हेडलाइन छाप दी: "मस्क का आरोप: वोटिंग फ्रॉड या प्रोपगैंडा?"...इसके बाद ममदानी के समर्थक सड़कों पर उतर आए। वे कहने लगे कि "ये ट्रंप का खेल है!" वे चिल्ला रहे थे। कुओमो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं हार मानता हूं, लेकिन ये अनियमितताएं जांच की मांग करती हैं।" 


ट्रंप ने किया मस्क की पोस्ट का समर्थन

इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मस्क का समर्थन किया। इसके बाद न्यूयॉर्क की सड़कों पर तनाव पैदा हो गया। एक बुजुर्ग वोटर ने कहा, "बिना आईडी के वोट? ये लोकतंत्र का मजाक है"... लेकिन एक युवा लड़की बोली, "मस्क खुद एक्स पर फेक न्यूज फैलाते हैं। ये उनकी साजिश है!" शाम तक कोर्ट में याचिका दाखिल हो गई। ममदानी ने संयम बरता: "हमारी जीत जनादेश है, लेकिन सच्चाई सामने आएगी।"रात ढलते-ढलते एक्स पर #NYCVoteScam ट्रेंड कर रहा था। मस्क ने एक और पोस्ट किया: "सच्चाई जीतेगी।"न्यूयॉर्क की चकाचौंध वाली रातें अब और रहस्यमयी लगने लगी हैं। लोकतंत्र की दीवारें हिल रही हैं, लेकिन उम्मीद की किरण बाकी है। 

Latest World News