1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बच्चों की बर्थडे पार्टी में ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया कैलिफोर्निया का स्टॉकटन शहर, 4 की मौत और 19 घायल; देखें VIDEO

बच्चों की बर्थडे पार्टी में ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया कैलिफोर्निया का स्टॉकटन शहर, 4 की मौत और 19 घायल; देखें VIDEO

अमेरिका के वाशिंगटन में नेशनल गार्ड पर हमले का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है।

कैलिफोर्निया में फायरिंग (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
Image Source : AP कैलिफोर्निया में फायरिंग (प्रतीकात्मक फोटो)

स्टॉकटन: वाशिंगटन में 3 दिन पहले नेशनल गार्ड के सदस्यों पर हमले के बाद अब कैलिफोर्निया के स्टॉकटन शहर में जबरदस्त गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही कैलिफोर्निया पुलिस मौके पर पहुंच गई और हमलावर की तलाश में जुट गई है।

जोएकिन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने घायलों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और न ही घटना के संबंध में विस्तार से बताया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावर कौन था, इस बारे में भी अभी तक कोई सूचना जारी नहीं की गई है। पुलिस ने घटना स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है।  

बर्थडे पार्टी मना रहे बच्चों के कार्यक्रम में फायरिंग

बताया जा रहा है कि यह घटना कथित तौर पर एक जन्मदिन पार्टी के पास हुई, जहां कुछ देर पहले बच्चे अपने परिवार के साथ पार्टी में इकट्ठा हुए थे। चश्मदीदों ने अफरा-तफरी का माहौल बताया, जहाँ लोग जान बचाने के लिए भाग रहे थे और प्राथमिक चिकित्सा कर्मी घायलों का इलाज करने दौड़ रहे थे। गोली चलाने वाला अभी भी फरार है, और अधिकारी आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने निवासियों से इस क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।

 

मौतौं का बढ़ सकता है आंकड़ा, कइयों को दिया जा रहा सीपीआर

यह घटना कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में हुई। यह एक बड़ी सामूहिक गोलीबारी है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में आपातकालीन दल और कानून प्रवर्तन एजेंसियां पर मौजूद हैं। कम से कम 19 लोग गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनमें 9 और 12 साल के बच्चे, एक 23 साल का युवक और कई अन्य वयस्क शामिल हैं। अधिकारियों ने कम से कम 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने चेतावनी दी है कि जैसे-जैसे और जानकारी आएगी, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
कई बच्चों को CPR दिया जा रहा है।

 

(एपी)

 

Latest World News