1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में हिंदू सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा धार्मिक ग्रुप, जानिए किसका है दूसरा नंबर

अमेरिका में हिंदू सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा धार्मिक ग्रुप, जानिए किसका है दूसरा नंबर

अमेरिका में हिंदू सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा धार्मिक ग्रुप है, इसके बाद यहूदियों का नंबर आता है। प्यू रिसर्च सेंटर के एनालिसिस में अमेरिका के बड़े धार्मिक समुदायों की पढ़ाई-लिखाई की जांच की गई है।

Hindu In America (Representational Image)- India TV Hindi
Image Source : AP Hindu In America (Representational Image)

Hindu In America: प्यू रिसर्च सेंटर के हालिया एनालिसिस के अनुसार अमेरिका में हिंदू धार्मिक समूह सबसे अधिक शिक्षित पाया गया है, इसके बाद यहूदी समुदाय आता है। यह निष्कर्ष प्यू के 2023-24 रिलीजियस लैंडस्केप स्टडी (RLS) पर आधारित है, जो अमेरिका में धर्म और सार्वजनिक जीवन से जुड़े सबसे बड़े सर्वेक्षणों में से एक माना जाता है। वॉशिंगटन स्थित इस थिंक टैंक ने 19 फरवरी 2026 को अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक की, जिसमें अमेरिका के प्रमुख धार्मिक समूहों की शैक्षिक योग्यता का विस्तृत अध्ययन किया गया। 

क्या कहते हैं आंकड़े?

स्टडी के आंकड़ों से पता चलता है कि 70 प्रतिशत हिंदुओं और 65 प्रतिशत यहूदियों के पास बैचलर डिग्री या उससे उच्चतर शिक्षा है। यह आंकड़ा पूरे अमेरिकी वयस्क आबादी के 35 प्रतिशत की तुलना में काफी अधिक है, जहां केवल लगभग तीन में से एक व्यक्ति के पास कॉलेज डिग्री या उससे ज्यादा योग्यता होती है। इस अध्ययन में अन्य धार्मिक समूहों की भी जांच की गई है। 

हिंदुओं और यहूदियों के बाद किसका नंबर

हिंदुओं और यहूदियों के बाद उच्च शिक्षा वाले ग्रुप में ऑर्थोडॉक्स क्रिश्चियन (45 प्रतिशत), मुस्लिम (44 प्रतिशत) और बौद्ध शामिल हैं, जहां प्रत्येक में कम से कम 40 प्रतिशत से अधिक वयस्कों के पास बैचलर डिग्री या उससे ऊपर की पढ़ाई है। मेनलाइन प्रोटेस्टेंट क्रिश्चियन भी राष्ट्रीय औसत (35 प्रतिशत) से बेहतर प्रदर्शन करते हुए पाए गए। दूसरी ओर, कुछ धार्मिक समूहों में कॉलेज स्नातक की दर राष्ट्रीय औसत से कम रही। इनमें और हिस्टोरिकली ब्लैक प्रोटेस्टेंट चर्च के सदस्य प्रमुख हैं। 

कब से कब तक चला सर्वेक्षण?

प्यू की रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका की कुल वयस्क आबादी में शिक्षा स्तर के बीच ये अंतर काफी स्पष्ट हैं, और विभिन्न धार्मिक समूहों में यह असमानता दिखती है। रिपोर्ट में इन अंतरों के कारणों पर भी प्रकाश डाला गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, इमिग्रेशन पैटर्न और डेमोग्राफिक विशेषताएं इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कई मामलों में ये लोग पहले से ही शिक्षित पृष्ठभूमि से आते हैं, जो अमेरिकी समाज में उनके योगदान को और मजबूत बनाता है। यह सर्वेक्षण 17 जुलाई 2023 से 4 मार्च 2024 तक चला, जिसमें कुल 36,908 अमेरिकी वयस्कों ने भाग लिया। यह एक प्रतिनिधि सैंपल पर आधारित था, जो ऑनलाइन और पेपर मोड में आयोजित किया गया। 

दिख रही हिंदू समुदाय की मेहनत

प्यू रिसर्च सेंटर की यह स्टडी अमेरिका में धार्मिक पहचान, विश्वास, प्रथाओं के साथ-साथ सामाजिक, राजनीतिक और डेमोग्राफिक विशेषताओं को समझने में बेहद अहम है। हिंदू समुदाय का सबसे ऊपर होना ना केवल उनकी मेहनत और महत्वाकांक्षा को दर्शाती है। 

यह भी पढ़ें:

खैबर पख्तूनख्वा के CM पर भड़के पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, बोले- 'खतरे में है कुर्सी'

पाकिस्तान में मरियम नवाज के इस फैसले पर मच गया हाहाकार, विरोधियों ने दागे सवाल

Latest World News