1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नेवार्क एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए भारतीय नागरिक ने अवैध रूप से अमेरिका में किया था प्रवेश: सूत्र

नेवार्क एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए भारतीय नागरिक ने अवैध रूप से अमेरिका में किया था प्रवेश: सूत्र

अमेरिका के नेवार्क हवाई अड्डे पर जिस भारतीय युवक के साथ अपराधी जैसा सलूक किया गया है उसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि भारतीय शख्स ने बिना वैध वीजा के अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया था।

Indian student detained at the Newark International Airport- India TV Hindi
Image Source : X@SONOFINDIA Indian student detained at the Newark International Airport

न्यूयॉर्कः अमेरिका के नेवार्क हवाई अड्डे पर एक भारतीय नागरिक के साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया गया था। अब इस मामले को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा निवासी युवक ने बिना वैध वीजा के अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश किया था और उसे एक अदालत के आदेश के अनुसार वापस भारत भेजा जा रहा है।

भारतीय के साथ हुआ अपराधी जैसा व्यवहार

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, भारत ने नेवार्क हवाई अड्डे पर एक भारतीय युवक को हथकड़ी पहनाए जाने और उसके साथ कथित तौर पर अपराधी जैसा व्यवहार किए जाने की घटना को अमेरिका के समक्ष उठाया है। सूत्रों के अनुसार विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के समक्ष इस मामले को उठाया है। 

सामने आया वीडियो

इस बीच इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। सामने आए एक वीडियो में नेवार्क हवाई अड्डे पर अमेरिकी अधिकारियों द्वारा भारतीय युवक को हाथ पीछे बांधकर जमीन पर पेट के बल लिटाते हुए देखा जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास और न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास मामले की जानकारी जुटाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि नेवार्क में प्रवेश करते समय युवक का व्यवहार यात्रा के लिए अनुकूल नहीं पाए जाने पर उसे रोका गया था। सूत्रों ने कहा कि जैसे ही वह यात्रा के लिहाज से दुरुस्त पाया जाता है उसे भारत निर्वासित किया जाएगा। 

जानें किसने बनाया था वीडियो

भारतीय युवक को ‘हथकड़ी लगाने और उसके साथ कथित तौर पर अपराधी जैसा व्यवहार करने’ की घटना का वीडियो भारतीय-अमेरिकी कुणाल जैन ने बनाया था जिन्होंने कहा कि वह ‘असहाय और आहत महसूस कर रहे थे।’

यह भी पढ़ें:

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया से तनाव कम करने की दिशा में उठाया बड़ा कदम, 'नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर'

अफगानियों के साथ-साथ अब अवैध विदेशियों के पीछे पड़ा पाकिस्तान, उठाया बड़ा कदम

Latest World News