A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'ईरान गिड़गिड़ा रहा है', गुस्से से तमतमाए ट्रंप ने खामेनेई और नाटो को लेकर भी कह दिया बहुत कुछ, जानें

'ईरान गिड़गिड़ा रहा है', गुस्से से तमतमाए ट्रंप ने खामेनेई और नाटो को लेकर भी कह दिया बहुत कुछ, जानें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुस्से में कहा, ईरान गिड़गिड़ा रहा है, हम नहीं। ट्रंप ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई और नाटो देशों के लिए भी बड़ी बातें कह दीं। जानें ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
Image Source : PTI अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ईरान ने अमेरिका की 15 शर्तें ठुकरा दी हैं और दोनों देशों के बीच सीजफायर की संभावना नजर नहीं आ रही है। ईरान अपनी जिद पर अड़ा है और उसने अपनी पांच शर्तें रखी हैं, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुस्से में कहा,  समझौता करने के लिए वे गिड़गिड़ा रहे हैं, मैं नहीं। अब वे खुद मान रहे हैं कि उन्हें करारी हार मिली है। वे लोगों से कह रहे हैं, यह एक आपदा है, वे इसे जानते हैं। इसीलिए वे हमसे बात कर रहे हैं; वरना वे बात नहीं करते। वे हार चुके हैं। वे अब वापसी नहीं कर सकते। ट्रंप ने कहा,  वे मूर्ख नहीं हैं; वास्तव में, एक तरह से वे बहुत चतुर हैं। वे बेहतरीन वार्ताकार हैं। 

खामेनेई और नाटो पर फूटा ट्रंप का गुस्सा

वहीं ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में ने कहा, हमें उस सनकी को रोकना पड़ा, जो अब हमारे बीच नहीं है, सर्वोच्च नेता। वह इतना सर्वोच्च नहीं था। वह अब हमारे बीच नहीं है; यह बहुत दुखद है। ईरान को लेकर नाटो पर ट्रंप का बयान: यह नाटो के लिए एक परीक्षा थी। यह इस बात की परीक्षा थी कि क्या आप हमारी मदद करेंगे। आपको ऐसा करना ज़रूरी नहीं था, लेकिन अगर आपने नहीं किया, तो हम इसे याद रखेंगे। बस इसे याद रखना, कुछ महीनों बाद। मेरे शब्दों को याद रखना। एक कहावत है: "कभी मत भूलो।" आप कभी नहीं भूल सकते।

ब्रिटेन युद्ध में नहीं जाना चाहता था

ब्रिटेन के विमानवाहक पोत हमारे पास जो है उसके सामने खिलौने मात्र हैं। ब्रिटेन इस युद्ध में घसीटा नहीं जाना चाहता था; हम भी उनके युद्धों में घसीटे जाना नहीं चाहते। ट्रंप ने कहा, ईरान की एक मिसाइल 2,500 मील तक गई; कहा जाता था कि उनके पास ऐसी कोई मिसाइल नहीं है। लेकिन हम इस मामले में सही साबित हुए। अब उनके पास समझौता करने का मौका है, लेकिन यह उन पर निर्भर करता है। वे समझौता करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं। हम देखेंगे कि क्या हम सही समझौते तक पहुंच सकते हैं।

अगर ईरान समझौता कर लेता है तो...

ईरान को लेकर कहा, अगर वे सही समझौता कर लेते हैं, तो होर्मुज जलडमरूमध्य खुल जाएगा। सच कहूं तो, मुझे लगा था कि तेल की कीमतें और बढ़ेंगी और शेयर बाजार और गिरेगा। लेकिन हालात उतने गंभीर नहीं हुए जितना मैंने सोचा था। मुझे लगता है कि उन्हें शायद अमेरिकी राष्ट्रपति और यहां बैठे लोगों पर भरोसा है। वहीं, ट्रंप के प्रतिनिधि ने पुष्टि की है कि ईरान को 15 सूत्रीय युद्धविराम योजना प्रस्तुत की गई है और समझौते की 'मजबूत संभावना' जताई है

Latest World News