A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Iran US War: पेंटागन के पास स्ट्रिप क्लब में समय बिता रहे उदास अमेरिकी सैनिक, अगले हफ्ते ईरान जाने का खुलासा

Iran US War: पेंटागन के पास स्ट्रिप क्लब में समय बिता रहे उदास अमेरिकी सैनिक, अगले हफ्ते ईरान जाने का खुलासा

Iran US War: ईरान से युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने सैनिकों की तैनाती अगले हफ्ते और बढ़ाने वाले हैं। इसका खुलासा एक अमेरिकी स्ट्रिपर की वीडियो से हुआ है।

पेंटागन (फाइल)- India TV Hindi
Image Source : AP पेंटागन (फाइल)

Iran US War: ईरान से चल रहे युद्ध के दौरान अमेरिकी सैनिक तेहरान में अगले हफ्ते होने वाली अपनी तैनाती से उदास हो हैं और वह गम भुलाने के लिए पेंटागन मिलिट्री बेस के पास स्थित ट्रिप क्लब पहुंच रहे हैं। इसका खुलासा एक अमेरिकी स्ट्रिपर ने टिकटॉक पर किया है। 

ईरान जाने से पहले क्लब में पैसा लुटा रहे अमेरिकी सैनिक

ईरान युद्ध में जाने के बाद क्या होगा, इसका कोई अंदाजा नहीं है। लिहाजा अमेरिकी सैनिक क्लब में अपना पैसा लुटा रहे हैं। अमेरिकी स्ट्रिपर के अनुसार युवा अमेरिकी सैनिक ईरान के खिलाफ युद्ध के बीच अपनी तैनाती की खबर लीक कर रहे हैं। एक वायरल वीडियो में, सैन डिएगो की रहने वाली स्ट्रिपर और एक्जॉटिक डांसर चार्म डेज़ ने बताया कि आसपास के मिलिट्री बेस से “उदास” सैनिकों की एक लहर आई है, जो अगले हफ्ते होने वाली अपनी तैनाती पर अफसोस जता रहे हैं और क्लब में अपना सारा पैसा खर्च कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, “हाल ही में मैंने जो नोटिस किया है, वह यह है कि सभी मिलिट्री वाले आ रहे हैं और अपना पूरा पैसा यहां खर्च कर रहे हैं। वे काफी उदास लग रहे हैं। वे कह रहे हैं ‘हां, हम मजा करेंगे’, लेकिन आप समझ सकते हैं कि कुछ गड़बड़ है। 

अमेरिका द्वारा ईरान में बड़े पैमाने पर सैनिकों की तैनाती का संकेत

स्ट्रिपर ने कहा कि क्लब पहुंचने वाले सैनिक कहते हैं, ‘हम अगले हफ्ते डिप्लॉय हो रहे हैं’। इनमें से बहुत से लड़के बहुत अच्छे और दयालु हैं। इन युवा लड़कों को देखकर... उनके साथ डांस करके, फिर उन्हें ‘अलविदा’ कहते हुए मुझे सच में भावुक हो जाना पड़ जाता है। लड़की ने उन सैनिकों को “मासूस” और “फीटस” जैसे बताया। उनका वीडियो अब इस अटकल को और हवा दे रहा है कि अमेरिका ईरान के साथ बड़े पैमाने पर टकराव की तैयारी कर रहा है और पश्चिम एशिया में सैनिकों की तैनाती कर रहा है। 

वीडियो वायरल

सैन डिएगो अमेरिका के सबसे बड़े मिलिट्री हब्स में से एक के बिल्कुल बगल में है, जिसमें नेवल बेस सैन डिएगो, नेवल बेस कोरोनाडो और कैंप पेंडलटन शामिल हैं। मिलिट्री शहरों की परंपरा के अनुसार इन बेस के पास ढेर सारे स्ट्रिप जॉइंट्स भी हैं। डेज़ का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। यूजर्स एक तरफ सैनिकों के मानवीय पक्ष पर टिप्पणी कर रहे हैं कि वे युद्ध की तैनाती के लिए कैसे तैयार हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोग उन्हें ऑपरेशनल सिक्योरिटी खतरे में डालने और क्लासिफाइड मिलिट्री सीक्रेट्स लीक करने के लिए आलोचना भी कर रहे हैं। मरीन अधिकारी और इन्फ्लुएंसर केगन डनलैप ने X पर पोस्ट किया, "अपने एडल्ट एंटरटेनर को ये मत बताओ कि तुम डिप्लॉय हो रहे हो। यह वीडियो ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर दबाव बढ़ाते हुए हजारों अतिरिक्त सैनिकों को तैनात कर रहे हैं, जिसमें मरीन एक्सपीडिशनरी यूनिट्स और एलीट 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के तत्व शामिल हैं। 

Latest World News