A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप के साथ मीटिंग में माइक पर नहीं गया मेलोनी का ध्यान, जेलेंस्की को लेकर जो कहा वो हो गया वायरल

ट्रंप के साथ मीटिंग में माइक पर नहीं गया मेलोनी का ध्यान, जेलेंस्की को लेकर जो कहा वो हो गया वायरल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और कई यूरोपीय नेताओं के साथ अहम बैठक की थी। बैठक से पहले कई नेताओं का माइक ऑन रह गया था जिनमें इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी शामिल हैं। इस दौरान मेलोनी ने जो कहा वह अब वायरल हो रहा है।

Italy PM Giorgia Meloni, Donald Trump and European leaders in White House- India TV Hindi
Image Source : AP Italy PM Giorgia Meloni, Donald Trump and European leaders in White House

Italian PM Giorgia Meloni US Visit: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी एक ऐसी शख्सियत हैं जो अपने व्यक्तित्व की वजह से सुर्खियां बटोर ही लेती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। हाल ही में सोमवार को जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अन्य यूरोपीय नेताओं के साथ डोनाल्ड ट्रंप ने अहम बैठक की थी तो इसमें मेलोनी ने भी शिरकत की थी। इस दौरान मेलोनी की तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद हो गए, जो काफी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

ऑन थे नेताओं के माइक

दरअसल, बैठक से पहले सभी नेता एक दूसरे से मिलकर उनका हालचल जान रहे थे। लेकिन, इस दौरान इस बात से अनजान थे कि माइक ऑन थे। इस दौरान ट्रंप को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से यह कहते हुए सुना गया कि अच्छे लग रहे हो, थोड़े टैन हो गए हो, सब ठीक है? अच्छे लग रहे हो। इस पर मैक्रों कहते हैं कि शुक्रिया, काम करने के लिए।

जॉर्जिया मेलोनी ने क्या कहा?

ट्रंप जर्मनी के चांसलर मर्ज से कहते हैं कि कैसे हैं आप? सब ठीक? बढ़िया लग रहे हैं। इस पर उनके बगल वाली कुर्सी पर बैठते हुई इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी कहती हैं कि मेरे हिसाब से ये (मर्ज) बहुत लंबे हैं। इस पर ट्रंप ने कहा कि हां खूब लंबे हैं, सुंदर। इस पर मेलोनी ने कहा कि मैं उनके साथ खड़ी नहीं होना चाहती। मेरे लिए वोलोदिमीर (जेलेंस्की) ठीक हैं। 

जब बोर हो गईं मेलोनी!

इसके अलावा मेलोनी का एक और अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, बैठक के दौरान जब जर्मन चांसलर अपनी बात कह रहे थे तो मेलोनी इस दौरान बोर होती हुई नजर आईं। इस दौरान वो अमेरिकी राष्ट्रपति और जर्मन चांसलर के बीच बैठी हुई थीं और अपनी आंखें इस तरह घुमा रही थीं, मानो उनकी भाषण में कोई खास दिलचस्पी नहीं है। 

ट्रंप का माइक भी था ऑन 

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और यूरोपीय लीडर्स के साथ  बैठक से पहले ट्रंप का भी माइक ऑन रह गया था। इस दौरान ट्रंप को फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो से यह कहते सुना गया कि रूसी राष्ट्रपति "एक डील करना चाहते हैं।" ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि वह (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) एक समझौता करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि वह मेरे लिए एक डील करना चाहते हैं, आप समझ रहे हैं? यह सुनने में कितना क्रेजी लगता है।"

यह भी पढ़ें:

बारिश और बाढ़ ने कर दिया पाकिस्तान का कचरा! 700 से अधिक लोगों की मौत, घायलों का आंकड़ा 900 के पार

ट्रंप ने दिया जेलेंस्की को झटका, कहा- 'यूक्रेन की रक्षा के लिए नहीं भेजेंगे अमेरिकी सैनिक'

Latest World News