वॉशिंगटन: अमेरिकी सदन के डेमोक्रेट सदस्यों ने शुक्रवार को जेफरी एपस्टीन के महलनुमा घर से मिलीं 19 नई तस्वीरें जारी कीं। इनमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, बिल गेट्स और अन्य प्रमुख हस्तियां नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें अगले हफ्ते सामने आने वाली न्याय विभाग की बहुप्रतीक्षित एपस्टीन फाइलों के आने से ठीक पहले जारी की गई हैं। तस्वीरों में डोनाल्ड ट्रंप, बिल क्लिंटन और बिल गेट्स समेत कई जानी-मानी हस्तियां महिलाओं के साथ नजर आ रही हैं, हालांकि इनमें कुछ भी आपत्तिजनक नजर नहीं आ रहा है।
तीन तस्वीरों में नजर आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इनमें से तीन तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वह 6 महिलाओं के साथ दिख रहे हैं जिनके चेहरे छिपाए गए हैं। दूसरी तस्वीर में वह एक महिला के साथ विमान में नजर आ रहे हैं, और उसका भी चेहरा छिपाया गया है। तीसरी तस्वीर में ट्रंप एक कार्यक्रम की ग्रुप फोटो में एपस्टीन और एक गोरी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। व्हाइट हाउस के पूर्व सलाहकार और ट्रंप के समर्थक स्टीव बैनन भी 3 तस्वीरों में दिखे हैं। इनमें से एक में वह एपस्टीन के ऑफिस में उनके साथ, दूसरी में फाइनेंसर के साथ मिरर सेल्फी लेते हुए, और तीसरी में निर्देशक वुडी एलन से बात करते हुए नजर आए हैं।
Image Source : House Oversight Committeeतस्वीरों में बिल क्लिंटन कुछ इस अंदाज में नजर आए।
गेट्स और क्लिंटन भी तस्वीरों में आए नजर
बिल गेट्स एक तस्वीर में पायलट के साथ विमान के पास पोज देते हुए दिख रहे हैं, और दूसरी में एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर (जो पहले प्रिंस एंड्रयू थे, लेकिन एपस्टीन से जुड़े विवाद के कारण उनका टाइटल छीन लिया गया) के साथ दिख रहे हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन एक हस्ताक्षरित तस्वीर में एपस्टीन, उनकी साथी गिस्लेन मैक्सवेल और 2 अन्य लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। कई तस्वीरों में सेक्स से जुड़ी चीजें दिख रही हैं, जैसे ट्रंप के चेहरे वाली एक कटोरी में 'ट्रंप कंडोम्स' रखे हैं, जिस पर 'आई एम ह्यूज!' लिखा है। पूर्व ट्रेजरी सेक्रेटरी लैरी समर्स, निर्देशक वुडी एलन और पूर्व ट्रंप वकील तथा हार्वर्ड प्रोफेसर एलन डर्शोविट्ज भी तस्वीरों में हैं।
Image Source : House Oversight Committeeबिल गेट्स भी दो तस्वीरों में नजर आए हैं।
'तस्वीरें किसी अवैध गतिविधि को नहीं दिखातीं'
बता दें कि शुक्रवार को जारी ये तस्वीरें किसी अवैध गतिविधि को नहीं दिखातीं। यह भी स्पष्ट नहीं है कि ये कब ली गईं और किसने लीं। ये 19 तस्वीरें एपस्टीन के एस्टेट से हैं, जो सदन की ओवरसाइट कमिटी द्वारा जांच की जा रही 95,000 तस्वीरों का हिस्सा हैं। यह वह लंबे समय से प्रतीक्षित एपस्टीन फाइलों की में से नहीं है, जो न्याय विभाग द्वारा 19 दिसंबर तक जारी की जानी है। आज जारी सभी तस्वीरें नई नहीं हैं क्योंकि BBC के मुताबिक इनमें से तीन तस्वीरों की पहचान की है जो पहले न्यूज एजेंसियों द्वारा प्रकाशित हो चुकी हैं। इसमें बिल गेट्स और एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर की एक क्रॉप्ड फोटो शामिल है, मूल अनक्रॉप्ड तस्वीर में दोनों किंग चार्ल्स III (तब प्रिंस ऑफ वेल्स) के साथ खड़े हैं।
Image Source : House Oversight Committeeतस्वीरों में से एक में डोनाल्ड ट्रंप।
पहले भी जारी हो चुकी हैं कई तस्वीरें
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में सदन के डेमोक्रेट्स ने न्याय विभाग से प्राप्त एपस्टीन के कैरिबियन द्वीप की 150 से ज्यादा तस्वीरें और वीडियो फुटेज जारी की थीं। न्याय विभाग को अगले हफ्ते के अंत तक अपनी सभी एपस्टीन फाइलें जारी करनी हैं। नवंबर में कांग्रेस ने एक कानून पारित किया था, जिसमें दस्तावेजों को 30 दिनों के अंदर सार्वजनिक करने की आवश्यकता है, जिसकी समय सीमा 19 दिसंबर है। यह कानून लगभग सर्वसम्मति से पारित हुआ, जिसमें कुछ रिपब्लिकन ने ट्रंप की अनदेखी कर फाइलों को जारी करने पर जोर दिया। ट्रंप ने पिछले साल चुनाव प्रचार में कहा था कि वह दस्तावेज जारी करेंगे, लेकिन उनके नेतृत्व में न्याय विभाग ने पीछे हटकर कहा कि वे उन्हें सार्वजनिक नहीं करेंगे।
Latest World News