A
Hindi News विदेश अमेरिका ईरान को अमेरिका देगा मौका या होगी जंग? ट्रंप ने बातचीत को लेकर दिया बड़ा अपडेट, रूस-यूक्रेन पर भी बोले

ईरान को अमेरिका देगा मौका या होगी जंग? ट्रंप ने बातचीत को लेकर दिया बड़ा अपडेट, रूस-यूक्रेन पर भी बोले

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में रूस के युद्ध को लेकर बहुत अच्छी बातचीत चल रही है और उन्होंने बिना ज़्यादा कुछ बताए कहा कि बातचीत के नतीजे के तौर पर कुछ हो सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi Image Source : AP अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। फाइल

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हमारी रूस-यूक्रेन के बारे में बहुत अच्छी बातचीत हुई है। इसी तरह हमारी ईरान पर भी बहुत अच्छी बातचीत हुई। ऐसा लगता है कि ईरान बहुत बुरी तरह से डील करना चाहता है। यह पिछली बार से अलग होगा। हमारा एक बड़ा बेड़ा उस दिशा में जा रहा है और वह जल्द ही वहां पहुंच जाएगा। देखते हैं कि यह कैसे होता है... एक डील हो सकती है, लेकिन आपको सही स्थिति में आना होगा। हमारे पास काफी समय है।

ट्रंप ने कहा कि ईरान डील करना चाहता है और उन्हें डील करनी चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें इसके नतीजे पता हैं..। एक बात जो बिल्कुल साफ है, वह यह है कि कोई परमाणु हथियार नहीं हैं। अगर हम ऐसा कर पाते तो हमने यह डील सालों पहले कर ली होती, लेकिन वे ऐसा करने को तैयार नहीं थे, और अब वे हैं...।

अमेरिका ने ईरान पर बढ़ाया दबाव

वहीं, व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान के संबंध में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए और उन देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने के लिए एक तंत्र स्थापित किया जो तेहरान के साथ व्यापार करना जारी रखते हैं। आदेश के तहत, जो देश ईरान के साथ व्यापार करेगा उसके ऊपर ट्रंप अतिरिक्त 25 प्रतिशत तक ट्रैरिफ लगा सकता हैं। 

 व्हाइट हाउस ने कहा कि यह आदेश एक ऐसी प्रणाली स्थापित करता है जो वाशिंगटन को ईरान के साथ आर्थिक संबंध बनाए रखने वाले देशों से आयात पर टैरिफ लगाने की अनुमति देता है, जबकि राष्ट्रपति को जवाबी कार्रवाई के जवाब में परिस्थितियों में बदलाव होने पर उपायों को संशोधित करने का अधिकार देता है। इसके अलावा, अमेरिकी सरकार ने ईरान में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एक सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। एडवाइजरी में अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि वे तुरंत ईरान छोड़ दें। 

Latest World News