1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप ने केटी जकारिया को सिर्फ 5 दिन में ही प्रेस सेक्रेटरी पद से क्यों हटाया? सामने आई वजह

डोनाल्ड ट्रंप ने केटी जकारिया को सिर्फ 5 दिन में ही प्रेस सेक्रेटरी पद से क्यों हटाया? सामने आई वजह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा व्हाइट हाउस में किए गए हालिया फेरबदल ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। प्रेस सचिव केटी ज़कारिया को काम संभालने के महज पांच दिन बाद ही पद से हटा दिया गया।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केटी ज़कारिया - India TV Hindi
Image Source : AFP व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केटी ज़कारिया

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केटी ज़कारिया को नौकरी से निकाल दिया। उन्हें इस पद पर आए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ था। केटी महज पांच दिन ही प्रेस सचिव रहीं। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने पुष्टि की कि ज़कारिया को पद से हटा दिया गया है। उनके कार्यकाल की शुरुआत काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। केटी की कानूनी योग्यताओं पर सवाल उठाए गए और मीडिया के सामने उनके व्यवहार की काफी आलोचना भी हुई।

यह घटना नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से ठीक दो हफ्ते पहले हुई है। ऐसे समय में जब ट्रम्प अपने प्रशासन की उपलब्धियों को उजागर करना चाहते हैं और रिपब्लिकन पार्टी को कांग्रेस पर अपना नियंत्रण बनाए रखने में मदद करना चाहते हैं। 

ट्रंप ने केटी को पद से हटाने का दिया था संकेत

शुक्रवार को ट्रंप ने संकेत दिया था कि उन्होंने ज़कारिया से इस पद पर बने रहने के बारे में फिर से सोचने के लिए कहा था। व्हाइट हाउस से वीकेंड ट्रिप पर निकलते समय ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि मैंने उनसे कहा है कि मुझे लगता है कि आपके लिए खुश रहना ज्यादा बेहतर है और मुझे नहीं लगता कि आप इस तरह के काम में कभी खुश रह पाएंगी। इस तरह के काम में कुछ भी आसान नहीं होता। 

प्रेस सचिव केटी ज़कारिया को क्यों हटाया गया

व्हाइट हाउस पोडियम पर प्रेस सचिव केटी ज़कारिया की मीडिया ब्रीफिंग काफी खराब रही।  इसकी काफी आलोचना हुई। ज़कारिया का छोटा सा कार्यकाल एक मुश्किल भरी पहली ब्रीफिंग के बाद खत्म हुआ। जब केटी से  पूछा गया कि उन्होंने 'बार एग्जाम' (वकालत की परीक्षा) कहां से पास की है, तो उन्होंने उलझा देने वाला जवाब दिया। ट्रम्प के अपने सलाहकारों ने यह सब काफी हैरानी और परेशानी के साथ देखा। उनकी कानूनी योग्यताओं पर सवाल उठे और खुद राष्ट्रपति ने सार्वजनिक रूप से उन पर अविश्वास जताया। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को पुष्टि की कि ज़कारिया इस पद से हट रही हैं। इससे पहले ट्रम्प ने सार्वजनिक रूप से सुझाव दिया था कि उन्हें इस नौकरी के बारे में फिर से सोचना चाहिए। ट्रम्प के एक सलाहकार ने   बताया कि वह अगले कुछ दिनों में व्हाइट हाउस छोड़ देंगी। 

ये भी पढ़ेंः तो क्या ईरान पर 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स' मारने जा रहे ट्रंप? बातों-बातों में दिया संकेत

Latest World News