1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने पहले दी धमकी फिर बदल लिया लहजा, अब कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो को व्हाइट हाउस में बुलाया

ट्रंप ने पहले दी धमकी फिर बदल लिया लहजा, अब कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो को व्हाइट हाउस में बुलाया

कोलंबिया को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर अचानक बदल गए हैं। ट्रंप ने पहले सैन्य कार्रवाई की धमकी दी थी और अब कहा है कि कोलंबिया के राष्ट्रपति से उनकी बात हुई है और अब दोनों नेता व्हाइट हाउस में मिलेंगे।

Colombia President Gustavo Petro (L) Donald Trump (R)- India TV Hindi
Image Source : AP Colombia President Gustavo Petro (L) Donald Trump (R)

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कोलंबियाई समकक्ष गुस्तावो पेट्रो को लेकर अपना लहजा अचानक बदल दिया है। ट्रंप ने कहा कि दोनों के बीच दोस्ताना अंदाज में फोन पर बात हुई है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पेट्रो को व्हाइट हाउस में इनवाइट किया है। ट्रंप ने बुधवार रात अपनी सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट किया, "कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो से बात करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी, जिन्होंने ड्रग्स की स्थिति और हमारे बीच हुए दूसरे मतभेदों के बारे में बताने के लिए फोन किया था।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे उनकी कॉल और उनका लहजा पसंद आया, और मैं जल्द ही उनसे मिलने का इंतजार कर रहा हूं।" ट्रंप ने कहा कि यह मीटिंग व्हाइट हाउस में होगी।

ट्रंप ने दिखाए थे सख्त तेवर

इससे पहले ट्रंप ने कोलंबिया को लेकर सख्त तेवर दिखाए थे। उन्होंने वेनेजुएला में अमेरिकी ऑपरेशन के बाद कहा था, "कोलंबिया भी बहुत बीमार है।" ट्रंप ने पेट्रो पर कोकीन बनाने और उसे यूनाइटेड स्टेट्स को बेचने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने यह भी कहा था, ''मैं आपको बता रहा हूं कि वो यह ज्यादा समय तक नहीं कर पाएगा।" जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका की दखलअंदाजा संभव है, तो ट्रंप ने जवाब दिया, "मुझे यह अच्छा लग रहा है।"

Image Source : apDonald Trump

कोलंबिया के राष्ट्रपति ने दी ट्रंप को चुनौती

बता दें कि, वेनेजुएला में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने खुलकर अमेरिका का विरोध किया है। पेट्रो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधी चुनौती देते हुए कहा यहां तक कह दिया था कि अगर हिम्मत है तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाएं। उन्होंने कहा था कि वो कोलंबिया में ही मौजूद हैं और अमेरिका का इंतजार कर रहे हैं। मादुरो ने भी अगस्त 2025 में ट्रंप को इसी तरह की चुनौती दी थी। मादुरो ने कहा था कि अगर हिम्मत है तो अमेरिका आकर उन्हें गिरफ्तार करे। 

यह भी पढ़ें:

अब ग्रीनलैंड पर कब्जे की तैयारी शुरू! अगले हफ्ते डेनमार्क से अधिकारियों से मिलेंगे मार्के रूबियो, कामयाब होगी ट्रंप की योजना?

'आप भाग तो सकते हैं, लेकिन छिप नहीं सकते', रूसी तेल टैंकर की जब्ती के बाद अमेरिका का बड़ा बयान

Latest World News