A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने फिर दी चेतावनी, बोले- 'ढह गया ईरान का सबसे बड़ा पुल, इससे पहले कि देर हो जाए समझौता कर ले ईरान'

ट्रंप ने फिर दी चेतावनी, बोले- 'ढह गया ईरान का सबसे बड़ा पुल, इससे पहले कि देर हो जाए समझौता कर ले ईरान'

ईरान से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अब समय आ गया है जब ईरान को समझौता कर लेना चाहिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान का ढहा पुल- India TV Hindi
Image Source : AP FILE, TRUTH SOCIAL/TRUMP अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान का ढहा पुल

Israel US Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट कर कहा, "ईरान का सबसे बड़ा पुल एक हमले में ढह गया है। अब ईरान के लिए समझौता करने का समय आ गया है, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए और उस देश का कुछ भी ना बचे।"

ट्रंप ने जिस पुल के किया जिक्र, देखें उसका वीडियो

जंग के बीच दोनों तरफ से हमले किए जा रहे हैं। इस बीच अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सबसे बड़े पुल को तबाह कर दिया गया है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में इस पुल का ही जिक्र किया है। हमले में इस पुल के टूटने वीडियो भी सामने आया है जिससे पता चलता है कि ईरान पर कितनी घातक बमबारी हो रही है। 

पुल के बारे में जानें

यह B1 ब्रिज ईरान के अल्बोर्ज प्रांत के करज शहर में स्थित है। इसे मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल माना जाता है। इसकी ऊंचाई लगभग 136 मीटर और लंबाई 1,050 मीटर है। यह 8 सेक्शन में विभाजित है, जिसमें सबसे लंबा सेक्शन 176 मीटर का है। इसे बनाने में लगभग 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 37,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आया था।

ट्रंप ने किया था जीत का दावा

इससे पहले दिन की शुरुआत में राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की जीत का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने तेहरान की सैन्य ताकत को खत्म कर दिया है और बहुत जल्द ही काम पूरा कर दिया जाएगा। मुख्य रणनीतिक लक्ष्य पूरे होने के करीब हैं। मध्य पूर्व में अपनी योजनाओं के बारे में देश को संबोधित करते ट्रंप ने यह भी कहा था कि अमेरिकी सेना अगले 2-3 हफ्तों तक ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेगी। उन्होंने एक बार फिर ईरान के पावर प्लांट को निशाना बनाने की धमकी दी थी।

ईरान में बिगड़ रहे हालात

जंग के बीच इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख ने बड़ी बात कही है। प्रमुख का कहना है कि ईरान में आपातकालीन मेडिकल जरूरतें तेजी से बढ़ रही हैं और अगर जंग जारी रही तो ट्रॉमा किट और दूसरे साजो-सामान का स्टॉक कम पड़ सकता है। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले शुरू होने के बाद से अब तक 2,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 26,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें:

ईरान से जंग के बीच अमेरिकी सेना को मिला प्लास्टिक से बना घातक हैंड ग्रेनेड, छर्रों के बजाय शॉकवेव से दुश्मनों को करता है ढेर

अमेरिका ने खड़े किए हाथ तो चीन ने चल दी चाल, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दिया बड़ा बयान

 

Latest World News