1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप के नए सोशल मीडिया पोस्ट से हलचल! ऐसे दिए ईरान-अमेरिका में और भीषण जंग होने के संकेत

ट्रंप के नए सोशल मीडिया पोस्ट से हलचल! ऐसे दिए ईरान-अमेरिका में और भीषण जंग होने के संकेत

Donald Trump के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अमेरिका और ईरान के बीच जारी टेंशन को लेकर नई तरह की हलचल को पैदा कर दिया है। उनके ताजा बयान और उसके साथ युद्धपोत पर खड़े होने वाली उनकी तस्वीर को संभावित बड़े टकराव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Trump calm before the storm- India TV Hindi
Image Source : AP डोनाल्ड ट्रंप के नए पोस्ट ने दुनिया भर में हलचल पैदा कर दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने फिर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिसने Middle-East में बढ़ती टेंशन को लेकर नई आशंकाओं को पैदा कर दिया है। दरअसल, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “It was the calm before the storm” मतलब “यह तूफान से पहले की शांति थी।” ट्रंप ने अपने इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह अमेरिकी नौसेना के एक जहाज पर खड़े नजर आ रहे हैं और चेतावनी देने वाले अंदाज में सामने की तरफ अपनी इंडेक्स फिंगर दिखा रहे हैं। साथ ही, इस तस्वीर में पीछे की तरफ तीन-चार ईरानी नौसैनिक जहाज और बोट भी नजर आ रहे हैं।

ट्रंप के पोस्ट से मिल रहे शांति भंग होने के संकेत!

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप के इस सोशल मीडिया पोस्ट को अमेरिका-ईरान में जारी तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले कुछ वक्त से इन दोनों देशों में मिलिट्री और डिप्लोमैटिक लेवल पर टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय शांति वार्ता और टेंशन कम करने के प्रयासों में जुटा हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ ट्रंप के इस स्टेटमेंट ने संकेत दिए हैं कि हालात और गंभीर होने की संभावना है।

Image Source : donald trump (truth social)/APईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का नया पोस्ट।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लिए फिर छिड़ेगी जंग?

जान लें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री रास्तों में से एक है, जहां किसी भी मिलिट्री एक्टिविटी का प्रभाव ग्लोबल ऑयल सप्लाई और इंटरनेशनल मार्केट पर पड़ सकता है। ट्रंप का यह पोस्ट ऐसे वक्त आया है, जब पश्चिम एशिया के इलाके में पहले से ही अमेरिका और ईरान की सैन्य गतिविधियों को लेकर चिंता है।

ट्रंप का पोस्ट और फोटो का क्या देता है संकेत?

हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सीधे-सीधे किसी सैन्य कार्रवाई का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनकी तस्वीर और शब्दों के संकेत को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई प्रकार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इससे इस बात की आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन और बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें- Explainer: होर्मुज के बाद मिली एक और ‘कमजोर नस’? जानें, इंटरनेट की लाइफलाइन पर क्यों है ईरान की नजर

Latest World News