1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के कैलिफोर्निया में प्लेन क्रैश में दो लोगों की मौत, दो लोग घायल

अमेरिका के कैलिफोर्निया में प्लेन क्रैश में दो लोगों की मौत, दो लोग घायल

कैलिफोर्निया के उत्तर-पश्चिम फ्रेस्नो में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्लेन क्रैश में दो लोगों की हुई मौत।- India TV Hindi
Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE प्लेन क्रैश में दो लोगों की हुई मौत।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक छोटा विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना मिली है, जबकि दो लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक यह हादसा कैलिफोर्निया के उत्तर पश्चिम फ्रेस्नो में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि ब्लिथ एवेन्यू पर सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के पास प्लेन क्रैश हो गया। फिलहाल अभी तक विमान क्रैश होने के कारणों का पता नहीं चल सकता है। संबंधित एजेंसियां विमान क्रैश होने के मामले की जांच कर रही हैं। इसके अलावा हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित हो गया। हालांकि बाद में इसे ठीक कर लिया गया। मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के पास हुआ हादसा

ABC30 न्यूज ने फ्रेस्नो फायर डिपार्टमेंट के हवाले से बताया कि शनिवार दोपहर (स्थानीय समय) कैलिफोर्निया के उत्तर-पश्चिम फ्रेस्नो में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ABC30 न्यूज ने फ्रेस्नो फायर डिपार्टमेंट के हवाले से बताया कि विमान ब्लिथ एवेन्यू पर सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जबकि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। विभाग ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

हादसे के कारणों की जांच जारी

ABC30 न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कई एजेंसियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की, जिनमें फ्रेस्नो पुलिस डिपार्टमेंट, फ्रेस्नो फायर डिपार्टमेंट, PG&E, फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ ऑफिस और नॉर्थ सेंट्रल फायर डिपार्टमेंट शामिल हैं। यह कार्रवाई तब हुई जब अधिकारी एयरपोर्ट के पास दुर्घटना स्थल पर काम कर रहे थे; अधिकारियों से और जानकारी का इंतजार है। PG&E के आउटेज मैप के अनुसार, दुर्घटना के बाद आस-पास के निवासियों की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित हुई थी। बाद में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। घटना की जांच चल रही है और दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। (इनपुट- एएनआई)

यह भी पढ़ें-

ईरान ने अमेरिका के हमले का दिया जवाब, अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागी मिसाइलें

Latest World News