US Iran War: अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। हेगसेथ ने अमेरिका और ईरान के बीच हुई जंग को दुनिया के लिए तोहफा बताया है। शुक्रवार को पेंटागन में पत्रकारों से बात करते हुए हेगसेथ ने कहा कि ईरानी जहाजों की नाकेबंदी तब तक जारी रहेगी जब तक यह जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा करना इसलिए जरूरी है ताकि वैश्विक सुरक्षा के लिए ईरान के खतरे को खत्म किया जा सके।
'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' ने दिए निर्णायक नतीजे
पीट हेगसेथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा कि 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' ने महज कुछ ही हफ्तों में निर्णायक सैन्य नतीजे दिए हैं। ईरान के पास कोई परमाणु हथियार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नाकेबंदी और अधिक मज़बूत होती जा रही है। हर उस जहाज को वापस भेज दिया गया है, जो अमेरिका के अनुसार तय मानदंडों को पूरा नहीं करता है।
'हम यूरोप पर निर्भर नहीं'
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि ईरान जानता है कि बातचीत की मेज पर समझदारी से फैसला लेने का मौका उसके पास अब भी खुला है। उसे बस इतना करना है कि वह किसी परमाणु हथियार को सार्थक और जांचे जा सकने वाले तरीकों से छोड़ दे। उन्होंने यह भी कहा कि हम यूरोप पर निर्भर नहीं हैं, लेकिन उन्हें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की जरूरत हमसे कहीं ज्यादा। यह लड़ाई हमारी नहीं, बल्कि उनकी अधिक है। ईरान के पास समझौता करने का एक ऐतिहासिक मौका है, अब गेंद उसी के पाले में है।
'ईरान ने मांगी थी सीजफायर की भीख'
इस बीच यहां यह भी बता दें कि, अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर समझौते के बाद भी पीट हेगसेथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि ईरान ने सीजफायर के लिए भीख मांगी थी। ईरान की सेना को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है और आने वाले कई सालों तक उसे युद्ध करने में असमर्थ बना दिया गया है।
यह भी पढें:
ट्रंप के गोली मारने वाले आदेश के बाद होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव, जानें किसने कहा- 'हम क्रांतिकारी हैं'
ईरान के साथ जंग में अमेरिका को लगा फटका, चीन और रूस के लिए बचाकर रखे गए हथियार भी हो गए स्वाहा
Latest World News