1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'आतंकवाद के खिलाफ भारत और अमेरिका साथ', तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण होने के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने दिया बयान

'आतंकवाद के खिलाफ भारत और अमेरिका साथ', तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण होने के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने दिया बयान

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा है कि अमेरिका और भारत आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। ब्रूस ने तहव्वुर हुसैन राणा को लेकर भी बड़ी बात कही है।

मुंबई आंतकी हमलों का मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा- India TV Hindi
Image Source : FILE मुंबई आंतकी हमलों का मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा

Tahawwur Rana Extradition US Reaction: मुंबई आंतकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाया गया है। अब एनआईए उससे पूछताछ करेगी। तहव्वुर राणा 18 दिन एनआईए की कस्टडी में रहेगा। राणा से पूछताछ में बड़े खुलासे भी हो सकते हैं। तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर अमेरिका की ओर से भी बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

तहव्वुर राणा को करना पड़ेगा न्याय का सामना

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका ने तहव्वुर हुसैन राणा को भारत को प्रत्यर्पित किया, ताकि उसे 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों की योजना बनाने में उसकी भूमिका के लिए न्याय का सामना करना पड़े। इन हमलों के परिणामस्वरूप छह अमेरिकियों सहित 166 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने लंबे समय से भारत के प्रयासों का समर्थन किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाए, और जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत आतंकवाद के वैश्विक संकट से निपटने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।"

राष्ट्रपति ट्रंप ने की थी पुष्टि

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, इसी साल फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण की पुष्टि करते हुए कहा था कि उन्हें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि राणा "न्याय का सामना करने के लिए भारत वापस जा रहा है।"  दिसंबर 2019 में भारत ने अमेरिका से राणा को सौंपने की मांग की थी। 

यह भी पढ़ें:

तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर पाकिस्तान ने दिया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

US Helicopter Crash: अमेरिका में हडसन नदी में गिरा हेलिकॉप्टर, 6 लोगों की मौत; सामने आया VIDEO

Latest World News